इंटरनेशनल क्रिकेट में जब भी कोई खिलाड़ी मैदान पर बल्लेबाजी के लिए उतरता है तो उसका लक्ष्य होता है कि वह टीम की जीत में रनों का ज्यादा से ज्यादा योगदान दे। आज हम आपको उन 5 बल्लेबाजों के नाम बताएंगे जिन्होंने भारतीय टीम को तीनों फॉर्मेट में मिली जीत में सबसे ज्यादा रनों का योगदान दिया है। 

Advertisement

सचिन तेंदुलकर

Advertisement

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम भारत के जीत में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने का रिकॉर्ड है। सचिन ने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर भारत की जीत में 17113 रन बनाए हैं। जिसमें उन्होंने 53 इंटरनेशनल शतक जड़े हैं। 


विराट कोहली

भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने भारत की जीत तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 14409 रन बनाए हैं। जिसमें उन्होंने 48 शतक जड़े हैं। 


Advertisement

राहुल द्रविड़

भारतीय टीम की दीवार के नाम से मशहूर रहे राहुल द्रविड़ ने भारत की जीत में तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 10860 रन बनाए हैं। जिसमें 23 शतक शामिल हैं। 


Advertisement

रोहित शर्मा

टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा ने भारत की जीतम में तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 10066 रन बनाए हैं। हिटमैन ने भारत की जीत में 31 शतक जड़े हैं।


वीरेंद्र सहवाग

Advertisement

अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर वीरेंद्र सहवाग ने भारत जीत में तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 9372 रन बनाए हैं। वीरू ने इसमें 22 शतक जड़े हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार