Most balls bowled in career in ODIs: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में हर गेंद मायने रखती है, कभी विकेट दिला देती है, तो कभी बल्लेबाज की परीक्षा लेती है। 50 ओवर क्रिकेट के इतिहास में कई गेंदबाज ऐसे रहे जो सालों तक मैदान पर डटे रहकर, हज़ारों गेंदें फेंकते हुए, उन्होंने न सिर्फ़ बल्लेबाज़ों की नाक में दम किया,बल्कि धैर्य, फिटनेस और निरंतरता का उदाहरण भी पेश किया ।आइए जानते हैं वनडे क्रिकेट के उन टॉप 5 गेंदबाजों के बारे में, जिन्होंने सबसे ज्यादा गेंद डालकर अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज कराया। 

Advertisement

मुथैया मुरलीधरन

Advertisement

श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने वनडे में 341 पारियों में गेंदबाजी की और 18811 गेंद डाली यानी 3135.1 ओवर गेंदबाजी की। बता दें कि वह इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं। 

वसीम अकरम

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज ने वनडे में 351 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 18186 गेंद यानी 3031 ओवर डाले। अकरम पहले गेंदबाज थे, जिन्होंने वनडे में 500 विकेट लने का कारनामा किया था। 

शाहीद अफरीदी

Advertisement

इस लिस्ट में तीसरा नाम थोड़ा चौंकाने वाला है, पाकिस्तान के ऑलराउंडर शादीद अफरीदी का। अफरीदी ने वनडे क्रिकेट में 372 पारियों में गेंदबाजी की और 17670 गेंद यानी 2954 ओवर डाले। 

चमिंडा वास

श्रीलंका के तेज गेंदबाज चमिंडा वास ने वनडे क्रिकेट में 320 पारियों में गेंदबाजी की औऱ 15775 गेंद यानी 2629.1 ओवर डाले। 

Advertisement

शॉन पोलक

Also Read: LIVE Cricket Score

पांचवें नंबर पर साउथ अफ्रीका के महान ऑलराउंडर शॉन पोलक हैं, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में 297 पारियों में गेंदबाजी की औऱ 15712 गेंद यानी 2618.4 ओवर डाले। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार