इंटरनेशनल क्रिकेट में साल 2019 गेंदबाजों के लिए काफी शानदार रहा। टेस्ट, वनडे या फिर टी-20 इंटरनेशनल मैचों में कई खिलाड़ी ने अपनी शानदार गेंदबाजी से कहर बरपाया। आइए जानते हैं 2019 में इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज 

Advertisement

पैट कमिंस

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने 2019 में इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं। कमिंस ने इस साल टेस्ट, वनडे और टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट को मिलाकर 35 मैचों में 99 विकेट हासिल किए हैं। 


मोहम्मद शमी

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। शमी ने 2019 में टेस्ट, वनडे और टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट को मिलाकर 30 मैचों में कुल 77 विकेट चटकाए हैं। 


Advertisement

मिचेल स्टार्क

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने 2019 में टेस्ट, वनडे और टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट को मिलाकर 23 मैचों में कुल 77 विकेट चटकाए हैं।


Advertisement

ट्रेंट बोल्ट

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने 2019 में टेस्ट, वनडे और टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट को मिलाकर 28 मैचों में कुल 63 विकेट अपने खाते में डाले हैं।


Advertisement

कागिसो रबाडा

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने 2019 में टेस्ट, वनडे और टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट को मिलाकर 29 मैचों में कुल 57 विकेट हासिल किए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार