टी-20 के सबसे रोमांचक टूर्नामेंट यानी आईपीएल की शुरुआत 23 मार्च से होने वाली है। वैसे टी-20 बल्लेबाजों का खेल है लेकिन आईपीएल के इतिहास में गेंदबाजों ने भी अपना परचम लहराया हैं। आइये आज जानते है आजतक हुए सभी आईपीएल मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाजों के नाम।

Advertisement

लसिथ मलिंगा

Advertisement

आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड  श्रीलंका के लसिथ मलिंगा के नाम हैं। मलिंगा ने में मुंबई इंडियंस की तरफ से 110 मैचों की 110 पारियों में 19.01 की इकॉनमी से कुल 154 विकेट चटकाए हैं।  इस दौरान मलिंगा का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 13 रन देकर 5 विकेट है।

अमित मिश्रा

भारत के लेग स्पिनर  अमित मिश्रा ने आईपीएल में 136 मैचों की 136 पारियों में 7.39 की इकॉनमी से कुल 146 विकेट हासिल किए हैं। आईपीएल में मिश्रा का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 17 रन देकर 5 विकेट हैं। वर्तमान में मिश्रा आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम में शामिल हैं।

Advertisement

पीयूष चावला 

भारत के बेहतरीन लेग स्पिनरों में से एक पीयूष चावला ने आईपीएल में 144 मैचों की 143 पारियों में 7.71 की इकॉनमी रेट से कुल 140 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान इनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 17 रन देकर 4 विकेट रहा हैं। चावला वर्तमान में कोलकाता नाईटराइडर्स की ओर से आईपीएल में खेल रहे हैं।

Advertisement

ड्वेन ब्रावो

चेन्नई सुपर किंग्स के शानदार ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने आईपीएल में 122 मैच खेले है जिसकी 119 पारियों में कुल 136 विकेट अपने नाम किये हैं। इस दौरान ब्रावो का इकॉनमी रेट 8.43 तथा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 22 रन देकर 4 विकेट रहा है।

Advertisement

हरभजन सिंह

भारत के शानदार ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने मुंबई इंडियंस की तरफ से 149 मैचों की 146 पारियों में  आईपीएल में कुल 134 विकेट चटकाएं हैं। इस दौरान हरभजन का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 18 रन देकर 5 विकेट रहा तथा उनकी इकॉनमी 7.05 रहीं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार