वनडे क्रिकेट के फैंस के लिए ये दशक शानदार रहा। जहां क्रिकेट के जनक इंग्लैंड ने पहली बार वर्ल्ड कप खिताब जीता, वहीं भारत दूसरी औऱ ऑस्ट्रेेलिया पांचवीं बार चैंपियन बना। जिसमें कप्तानों की रणनीति ने बहुत अहम रोल निभाया। आइए जानते हैं इस दशक के सबसे ज्यादा वनडे मैच जीतने वाले टॉप 5 कप्तानों के बारे में। 

Advertisement

महेंद्र सिंह धोनी

Advertisement

इस दशक में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा वनडे मैच जीतने का रिकॉर्ड भारत के महेंद्र सिंह धोनी के नाम है। जनवरी 2017 में भारतीय टीम की कप्तानी छोड़ चुके धोनी ने इस दशक में 71 वनडे मैचों में जीत दिलाई। इस दौरान उन्होंने भारत को 2011 में वर्ल्ड कप औऱ 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी चैंपियन बनवाया। 


इयोन मॉर्गन

इस साल इंग्लैंड को पहला वर्ल्ड कप जिताने वाले इयोन मॉर्गन इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। मॉर्गन की कप्तानी में इस दशक में इंग्लैंड ने 68 वनडे मैच जीते हैं। 


Advertisement

विराट कोहली 

मौजूदा कप्तान विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने इस दशक में 60 वनडे मैच जीते हैं। जनवरी 2017 में उन्हें नियमित टीम इंडिया की कप्तानी मिली थी। लेकिन इससे पहले भी वो धोनी की गैरमौजूदगी में कई सीरीज में कप्तानी कर चुके थे। 


Advertisement

एबी डी विलियर्स

एबी डी विलियर्स इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। उनकी कप्तानी में इस दशक में साउथ अफ्रीका की टीम ने वनडे 59 मैच जीते। उन्होंने 2017 में साउथ अफ्रीका की वनडे टीम की कप्तानी छोड़ दी थी और 2018 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। 


Advertisement

एंजेलो मैथ्यूज

इस दशक में वनडे मैचों में श्रीलंका का प्रदर्शन ज्यादा खास नहीं रहा है लेकिन इस लिस्ट में एंजेलो मैथ्यूज भी शामिल हैं। मैथ्यूज की कप्तानी में श्रीलंका ने इस साल 49 वनडे मैच जीते हैं। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार