होमताज़ा ख़बरेंये हैं वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज
ये हैं वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज
किसी भी बल्लेबाजी द्वारा खेली गई तूफानी पारी क्रिकेट फैंस को बहुत रोमांचित करती है। जब बल्लेबाज विरोधी टीम के गेंदबाजों की हर दूसरी-तीसरी गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाता है तो खेल का मजा दोगुना हो जाता है। वनडे
किसी भी बल्लेबाजी द्वारा खेली गई तूफानी पारी क्रिकेट फैंस को बहुत रोमांचित करती है। जब बल्लेबाज विरोधी टीम के गेंदबाजों की हर दूसरी-तीसरी गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाता है तो खेल का मजा दोगुना हो जाता है। वनडे क्रिकेट इतिहास में ऐसी कई तूफानी पारियां खेली गई हैं। आइए जानते हैं वनडे क्रिकेट में लगाए गए 5 सबसे तेज शतकों के बारे में।
क्रिकेट के मिस्टर 360 कहे जाने वाले डी विलियर्स के नाम वनडे इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड है। डी विलियर्स ने 18 जनवरी साल2015 में जोहनसबर्ग के मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ 31 गेंद में शतक ठोक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने उस पारी में 16 छक्के और 9 चौकों के मदद से कुल 149 रन बनाये।
दूसरे पायदान पर है नूज़ीलैंड के ऑलराउंडर कोरी एंडरसन। कीवी टीम के बाएं हाथ के इस खतरनाक ऑलराउंडर ने 1 जनवरी 2014 में वेस्टइंडीज के ही खिलाफ क्वीनस्टाउन के मैदान पर 36 गेंद में शतक लगाया। उन्होंने अपनी पारी में कुल 131 रन बनाये जिसमें की 14 छक्के और 6 चौके शामिल हैं।
Advertisement
शाहिद अफरीदी
वर्ल्ड क्रिकेट के बेहतरीन ऑलराउंडरों में शुमार पाकिस्तान के अफरीदी ने 4 अक्टूबर को साल 1996 में श्रीलंका के खिलाफ नैरोबी में 37 गेंदों में धमाकेदार शतक लगाया। अपनी 102 रनों की पारी में अफरीदी ने कुल 11 छक्के और 6 चौके लगाए।
Advertisement
मार्क बाउचर
साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज मार्क बाउचर ने 20 सितम्बर 2006 को ज़िम्बाब्वे के खिलाफ पोतचेफस्ट्रूम के मैदान पर 44 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उन्होंने उस मैच में कुल 147 रन बनाये जिसमें 10 छक्के और 8 चौके शामिल हैं।
ब्रायन लारा
Advertisement
वर्ल्ड के शानदार बल्लेबाजों में से एक वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के बल्लेबाज लारा ने 9 अक्टूबर को साल 1999 में बांग्लादेश के खिलाफ 47 गेंदों में शतक जड़ा। लारा ने उस मैच में कुल 117 रन बनाये जिसमें 4 छक्के और 18 चौके शामिल हैं।