9 अप्रैल को मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होने वाले मुकाबले से आईपीएल 2021 का शुभारंभ होगा। आईपीएल के इतिहास में कई बड़े स्कोर देखने को मिले हैं,जिसमें बल्लेबाज विरोधी टीम पर जमकर बरसे हैं। आइए आपको बताते हैं आईपीएल के इतिहास के 5 सबसे बड़े स्कोर्स के बारे में।

5. चेन्नई सुपर किंग्स 240/5 बनाम किंग्स XI पंजाब

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स ने 19 अप्रैल 2008 को किंग्स XI पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के खिलाफ मोहाली में खेले गए मुकाबले में 5 विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए थे। आईपीएल के इतिहास का यह दूसरा मैच ही था।  चेन्नई के लिए माइकल हसी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 54 गेंदों में 8 चौकों और 9 छक्कों की मदद से नाबाद 116 रनों की पारी खेली थी। 

Advertisement

इसके जवाब में पंजाब निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 207 रन ही बना सकी और 33 रनों से मैच गवाना पड़ा। मेजबान टीम के लिए ओपनर जेम्स होप्स ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में 10 चौकों और 3 छ्क्कों की मदद से 71 रन, वहीं कुमार संगाकारा ने 33 गेंदों में 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 54 रनों की पारी खेली थी।

4. कोलकाता नाइट राइडर्स 245/6 बनाम किंग्स इलेवन पंजाब

सुनील नारायण और दिनेश कार्तिक के तूफानी अर्धशतकों के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने 12 मई 2018 को किंग्स XI पंजाब (अब पंबाज किंग्स) के खिलाफ होल्कर स्टेडियम में खेले गए आईपीएल मुकाबले में 6 विकेट के नुकसान पर 245 रन बनाए थे। बतौर ओपनर खेलते हुए नारायण ने 36 गेंदों में 9 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 75 रन, वहीं कप्तान दिनेश कार्तिक ने 23 गेंदों में 5 चौरों और 3 छक्कों की मदद से 50 रनों की पारी खेली थी।

इसके जवाब में पंजाब कि टीम निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 214 रन ही बना सकी और 31 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। पंजाब के लिए केएल राहुल ने 29 गेंदों में 2 चौकों औऱ 7 छ्क्कों की मदद से 66 रन की तूफानी पारी खेली थी। इसके अलावा रविचंद्रन अश्विन ने 45 और एरॉन फिंच ने 34 रनों का योगदान दिया था।

3. चेन्नई सुपर किंग्स 246/3 बनाम राजस्थान रॉयल्स

चेन्नई सुपर किंग्स ने 3 अप्रैल 2010 को राजस्थान रॉयल्स के खिलाए एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए आईपीएल मुकाबले में 5 विकेट के नुकसान पर 246 रन बनाए थे। चेन्नई के लिए मुरली विजय ने तूफानी पारी खेलते हुए 56 गेंदों में 8 चौकों और 11 छक्कों की मदद से 127 रन बनाए थे। वहीं एल्बी मोर्केल ने 34 गेंदों में 3 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 62 रन बनाए थे। विजय और मोर्केल ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 66 गेंदों में 152 रनों की पार्टनरशिप की थी। 

Advertisement

इसके जवाब में पलटवार करते हुए राजस्थान ने नमन ओझा और शेन वॉटसन के तूफानी अर्धशतकों की मदद से निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाए थे। ओझा ने 55 गेंदों में 8 चौकों और 6 छ्क्कों की मदद से नाबाद 94 रन बनाए थे। जबकि वॉटसन ने 25 गेंदों में 5 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 60 रनों की पारी खेली थी।

चेन्नई ने 23 रनों से इस मुकाबले में जीत हासिल की थी। 

2. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 248/3 बनाम गुजरात लायंस 

विराट कोहली और एबी डी विलियर्स के तूफानी शतकों के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 14 मई 2016 को गुजरात लायंस के खिलाफ एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल मुकाबले में 3 विकेट के नुकसान पर 248 रन बनाए थे।

Advertisement

क्रिस गेल (6) के सस्ते में आउट होने के बाद कोहली ने डी विलियर्स के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 229 रनों की पार्टनरशिप की थी। जो टी-20 इतिहास में दूसरे विकेट के लिए की गई सबसे बड़ी साझेदारी है। कोहली ने 55 गेंदों में 6 चौरों और 8 छक्कों की मदद से 109 रन, वहीं डी विलियर्स ने 52 गेंदों में 10 चौकों और 12 छक्कों की मदद से नाबाद 129 रन की पारी खेली थी।

1.रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 263/5 बनाम पुणे वॉरियर्स इंडिया

23 अप्रैल 2013 को पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया था। क्रिस गेल के रिकॉर्डतोड़ शतक के दम पर आरसीबी ने 5 विकेट के नुकसान पर 263 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। 

गेल ने इस मुकाबले में टी-20 क्रिकेट का सबसे तेज शतक जड़ाते हुए 66 गेंदों में 17 छक्के और 13 चौकों की मदद से नाबाद 175 रनों की पारी खेली थी। इसके जवाब में पुणे वॉरियर्स की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 133 रन ही बना सकती थी और आरबीसी ने 130 रनों से मुकाबला जीता था।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार