भारतीय क्रिकेट टीम 13 जुलाई से श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। दोनों देशों के बीच कुल अब तक 159 मैच खेले गए हैं। जिसमें भारत ने 91 और श्रीलंका ने 56 मुकाबले जीते हैं, इसके अलावा 11 मैच बेनतीजा और 1 टाई रहा है। आज हम आपको बताएंगे श्रीलंका के खिलाफ वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में।

Advertisement

सचिन तेंदुलकर

Advertisement

श्रीलंका के खिलाफ वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन सचिन तेंदुलकर ने बनाए हैं। तेंदुलकर ने श्रीलंका के खिलाफ 84 मैचों की 80 पारियों में 43.84 की औसत से 3113 रन बनाए। जिसमें 8 शतक और 17 अर्धशतक शामिल थे,उनका बेस्ट स्कोर 138 रन रहा। 

एमएस धोनी

महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए 67 वनडे मैचों की 53 पारियों में 64.40 की औसत से 2383 रन बनाए हैं। इस दौरान धोनी ने 2 शतक और 19 अर्धशतक लगाए और उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 183 रन रहा। 

Advertisement

विराट कोहली

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ 47 वनडे मैचों की 46 पारियों में 60 की औसत से 2220 रन बनाए हैं। जिसमें 8 शतक औऱ 11 अर्धशतक शामिल हैं और उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 139 रन रहा है।

Advertisement

मोहम्मद अजहरुद्दीन

पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए 53 वनडे मैचों की 48 पारियों में 50.94 की औसत से 1834 रन बनाए हैं। अजहर ने इस दौरान 3 शतक और 15 अर्धशतक जड़े हैं और उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 111 रन रहा है।

वीरेंद्र सहवाग

Advertisement

पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने श्रीलंका के खिलाफ 55 वनडे मैचों की 52 पारियों में 34.67 की औसत से 1699 रन बनाए हैं। जिसमें 2 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं और उनका बेस्ट स्कोर 146 रन रहा है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार