साल 2008 में आईपीएल के पहले सीजन से लेकर आज तक कुल 58 शतक लगे है। कुछ खिलाड़ियों ने अलग-अलग टीम से भी शतक जमाएं है तो कुछ खिलाड़ियों के नाम 1 से ज्यादा शतक दर्ज है। दिलचस्प बात ये है कि कुछ ऐसी टीमें भी है जिन्होंने एक भी बार आईपीएल की ट्रॉफी नहीं उठाई है लेकिन उनके विस्फोटक बल्लेबाजों को जब मौका मिला तब उन्होंने शतक ठोका है। हम बात करेंगे आईपीएल के इतिहास की ऐसी पांच टीमों की जिनके बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा शतक जमाए है।

Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी)

Advertisement

विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी भले ही चैंपियन ना बनी हो लेकिन आईपीएल के इतिहास में इस टीम के बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा शतक जमाए है। अभी तक इस टीम के तरफ से कुल 13 शतक आये है जिसमें से वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल ने 5 शतक, कप्तान कोहली ने 5, एबी डी विलियर्स ने 2 और मनीष पांडे ने 1 शतक जमाने का कारनामा किया है।

 

किंग्स इलेवन पंजाब

किंग्स इलेवन पंजाब की टीम भी एक बार भी आईपीएल चैंपियन नहीं बनी है लेकिन इनके बल्लेबाजों ने आजतक कुल 11 शतक लगाने का कारनामा किया है। पंजाब की टीम के लिए हाशिम अमला ने सबसे ज्यादा 2 शतक जमाए है। इसके अलावा केएल राहुल, क्रिस गेल, शॉन मार्श, महेला जयवर्धने, एडम गिलक्रिस्ट, वीरेंद्र सहवाग, डेविड मिलर, रिद्धिमान साहा तथा पॉल वॉल्थाटी के नाम एक-एक शतक दर्ज है।

 
Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स

तीन बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजों ने आईपीएल के इतिहास में कुल 8 शतक जमाएं है। चेन्नई के तरफ से शेन वॉटसन और मुरली विजय ने 2-2 तो वहीं माइकल हसी, सुरेश रैना, ब्रेंडन मैकुलम तथा अंबाती रायडू ने एक -एक शतक लगाने का कारनामा किया है।

 
Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स

आईपीएल के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के तरफ से कुल 8 शतक लगे हैं। टीम के तरफ से डेविड वॉर्नर ने सबसे ज्यादा 2 शतक तो वहीं केविन पीटरसन, संजू सैमसन, वीरेंद्र सहवाग, क्विंटन डी कॉक,एबी डी विलियर्स और ऋषभ पंत के बल्ले से एक-एक शतक निकले है।

 
Advertisement

राजस्थान रॉयल्स

आईपीएल के पहले सीजन की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों ने इस लीग के इतिहास में कुल 6 शतक जमाए हैं। राजस्थान के तरफ से शेन वॉटसन और अजिंक्य रहाणे के नाम 2-2 शतक दर्ज है। इसके अलावा संजू सैमसन और यूसुफ पठान ने 1-1 शतक लगाने का कारनामा किया है।


Advertisement

Shubham Shah
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार