Top 5 oldest players in IPL 2025: आईपीएल ने कई भ्रम गलत साबित कर दिए- इसमें जितनी हिस्सेदारी युवा क्रिकेटरों की है उतनी ही अनुभवी क्रिकेटरों की। क्या आप विश्वास करेंगे कि आईपीएल 2025 में 5 ऐसे खिलाड़ी खेलने जा रहे हैं जिनकी उम्र 37 साल से भी ज्यादा है? ऐसी लिस्ट में पहला नाम एमएस धोनी का है और ये नाम लेना किसी के लिए भी मुश्किल नहीं। उसके बाद? 

Advertisement

इस चर्चा को आगे बढ़ाने से पहले ये देख लें कि इस मामले में आईपीएल रिकॉर्ड एक चुनौती है और 2025 सीजन शुरू होने से पहले के टॉप 5 सबसे बड़ी उम्र के खिलाड़ी : 

Advertisement

ब्रैड हॉग - 45 साल 92 दिन

एमएस धोनी - 43 साल 146 दिन

प्रवीण तांबे - 42 साल 216 दिन

मुथैया मुरलीधरन - 42 साल 35 दिन

Advertisement

क्रिस गेल - 42 साल 7 दिन

क्या कभी कोई ब्रैड हॉग का रिकॉर्ड तोड़ेगा? ऑस्ट्रेलियाई ब्रैड हॉग 2016 में 45 साल 92 दिन की उम्र में खेलकर, आईपीएल के सबसे बड़ी उम्र के खिलाड़ी बने थे। अभी तक तो ये रिकॉर्ड टूटा नहीं है और इस साल भी नहीं टूटेगा। एमएस धोनी अगर 2026 सीजन में भी खेलते हैं तो जरूर ये रिकॉर्ड टूटेगा। प्रवीण तांबे, मुथैया मुरलीधरन और क्रिस गेल का नाम इनके बाद है। अब 37+ साल के उन 5 खिलाड़ी की चर्चा करते हैं जो आईपीएल 2025 का हिस्सा होंगे : 

एमएस धोनी: जन्म 07 जुलाई 1981, चेन्नई फ्रेंचाइजी और 2008 आईपीएल से खेल रहे हैं। इस सीजन में चेन्नई का पहला मैच 23 मार्च को है और उस दिन धोनी की उम्र 43 साल 259 दिन होगी। धोनी के लिए सीजन में हर दिन, हर मैच, हर रन और हर विक्टिम कोई न कोई नया रिकॉर्ड होगा और अब तक 264 मैच में 39.13 औसत से 5243 रन बना चुके हैं। सीएसके के 4 आईपीएल टाइटल उनके लिए सबसे बड़ी उपलब्धि हैं। अगर सीएसके पर दो साल का बैन न लगा होता तो, सभी सीजन, एक ही टीम के लिए खेलने का रिकॉर्ड उनके नाम भी होता। 

Advertisement

फाफ डु प्लेसिस: जन्म 13 जुलाई 1984, दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर जो 2012 से आईपीएल में खेल रहे हैं और रिकॉर्ड 145 मैच में 35.99 औसत से 4571 रन है। इस 2025 आईपीएल सीजन में दिल्ली फ्रेंचाइजी के लिए खेलेंगे और इस टीम का पहला मैच 24 मार्च को है। उस दिन प्लेसिस की उम्र 40 साल 254 दिन होगी। 

रविचंद्रन अश्विन: जन्म 17 सितंबर 1986, भारतीय क्रिकेटर और एक स्पिनर के तौर पर क्रिकेट की दुनिया में मशहूर। इस सीजन में चेन्नई के अटैक का हिस्सा हैं और आईपीएल में अब तक 212 मैच में 29.83 औसत से 180 विकेट लिए हैं। इस सीजन के लिए भी 9.75 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट इस बात का सबूत है कि टीम के प्रदर्शन में उनकी वेल्यू क्या है? सीजन में चेन्नई का पहला मैच 23 मार्च को है और उस दिन अश्विन की उम्र 38 साल 187 दिन होगी। 

रोहित शर्मा: जन्म 30 अप्रैल 1987, भारतीय क्रिकेटर और टीम में पहली भूमिका बल्लेबाज की है। वैसे आईपीएल टाइटल जीतने के मुंबई इंडियंस के रिकॉर्ड में सबसे बड़ा योगदान उनका है। आईपीएल करियर में अब तक 257 मैच में 29.72 औसत से 6628 रन दो 100 के साथ। इस सीजन के लिए हालांकि मुंबई फ्रैंचाइज़ी के कप्तान नहीं पर 16.30 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट है उनके पास। सीजन में मुंबई का पहला मैच 23 मार्च को है और उस दिन रोहित शर्मा की उम्र 37 साल 327 दिन होगी। आईपीएल करियर डेक्कन चार्जर्स के साथ शुरू पर वे 'फेस ऑफ मुंबई इंडियंस' हैं। 

Advertisement

मोईन अली:  इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर मोईन अली का जन्म 18 जून 1987 को हुआ था। इस सीजन वह मौजूदा चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। जब वह 22 मार्च को टीम का पहला मैच खेलने उतरेंगे, जो उनकी उम्र 37 साल 277 दिन होगी। मोइन अली टीम के लिए गेंद और बल्ले दोनों से अहम साबित हो सकते हैं। उन्होंने अभी तक 67 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें 1162 रन बनाए हैं और 35 विकेट भी लिए। 

- चरनपाल सिंह सोबती   

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार