कोई भी खिलाड़ी चाहता है कि वो क्रिकेट के हर विभाग में बेहतरीन प्रदर्शन करके टीम को जीत दिलाये। जब कोई भी खिलाड़ी अपने गेंदबाजी व बल्लेबाजी से शानदार प्रदर्शन कर के टीम को जीत दिलवाता है तो उसे मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवजा जाता हैं। आइए जानते हैं इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच जीतने वाले दुनिया के टॉप 5 क्रिकेटर

Advertisement

1.सचिन तेंदुलकर

Advertisement

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन ने अपने इंटरनेशनल करियर में कुल 664 मैच खेले है जिसमें उन्हें कुल 76 बार मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया हैं। उन्होंने टेस्ट में 14 तो वहीं वनडे में 62 बार ये अवॉर्ड मिला हैं। ये हैं टीम इंडिया के क्रिकेटर्स की खूबसूरत वाइफ्स,देखें PICS

 

2. सनथ जयसूर्या

श्रीलंका के विस्फोटक बल्लेबाज सनथ जयसूर्या ने अपने इंटरनेशनल करियर में कुल 586 मैच खेलते हुए 58 बार मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता हैं। इस दौरान उन्होंने टेस्ट में 4 बार, वनडे में 48 बार तो वहीं टी20 में 6 बार ये यह सम्मान हासिल किया है।

 
Advertisement

जैक कैलिस

साउथ अफ्रीका के दिग्गज ऑलराउंडर जैक कैलिस ने अपने करियर में कुल 519 इंटरनेशनल मैच खेले है। कैलिस को इस दौरान टेस्ट में 23, वनडे में 32 तथा टी20 में 6 बार सहित मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड 57 बार मिला है।

 
Advertisement

कुमार संगाकारा

क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल विकेटकीपर बल्लेबाजों में से एक कुमार संगाकारा ने अपने 594 मैचों के इंटरनेशनल करियर में यह खिताब 50 बार जीता हैं। उन्हें टेस्ट में 16, वनडे में 31 व टी20 में 3 बार मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला हैं।

 
Advertisement

रिकी पोंटिंग

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग ने अपने करियर में कुल 560 मैच खेले है जिसमें उन्हें 49 बार मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला हैं। उन्होंने टेस्ट में 16 , वनडे में 32 औ टी20 में 1 बार यह खिताब पाया है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार