Most Runs in Asia Cup: एशिया कप 2023 का 16वां संस्करण खेला जा रहा है, इसका फाइनल मुकाबला17 सितंबर को होगा। 2018 के बाद पहली बार यह टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट में खेला जा रहा है। 1984 से अब तक कुल 15 बार यह टूर्नामेंट में खेला गया है, जिसमें दो बार इस फॉर्मेट टी-20 इंटरनेशनल रहा है। आइए जानते हैं एशिया कप में सबसे ज्यादा रन (वनडे) बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में। 

Advertisement

सनथ जयसूर्या

Advertisement

एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज सनथ जयसूर्या के नाम दर्ज है। जयसूर्या ने 25 मैच की 24 पारियों में 53.04 की औसत से 1220 रन बनाए। जिसमें उन्होंने 6 शतक औऱ 3 अर्धशतक जड़े और उनका बेस्ट स्कोर 130 रन रहा।

कुमार संगाकारा

श्रीलंका के ही कुमार संगाकारा इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। संगाकारा ने 24 मैच की 23 पारियों में 48.86 की औसत से 1075 रन बनाए। जिसमें उन्होंने 4 शतक और 8 अर्धशतक जड़े औऱ संगाकारा का बेस्ट स्कोर 121 रन रहा।

Advertisement

सचिन तेंदुलकर

पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने 23 मैचों की 21 पारियों में 51.10 की औसत से 971 रन बनाए। जिसमें तेंदुलकर ने 2 शतक औऱ 7 अर्धशतक जड़े औऱ उनका बेस्ट स्कोर 114 रन रहा। बता दें कि तेंदुलकर ने अपने इंटरनेशनल करियर का 100वां शतक एशिया कप में ही पूरा किया था। 

Advertisement

शोएब मलिक

पाकिस्तान के ऑलराउंडर शोएब मलिक ने 17 मैच की 15 पारियों में 65.50 की औसत से 786 रन बनाए हैं। मलिक ने इस टूर्नामेंट में 3 शतक औऱ 3 अर्धशतक जड़े हैं और उनका बेस्ट स्कोर 143 रन रहा है।

Advertisement

रोहित शर्मा

भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा ने 22 मैच की 21 पारियों में 46.56 की औसत से 745 रन बनाए। रोहित 1 शतक और 6 अर्धशतक जड़े हैं और उनका बेस्ट स्कोर  नाबाद 111 रन रहा है। रोहित के पास आगामी एशिया कप में तेंदुलकर के आगे निकलने का मौका होगा। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार