भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 21 नवंबर से 3 मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज ब्रिस्बेन के मैदान पर होगा। क्रिकेट फैंस में दोनों टीमों के बिच एक कड़े मुकाबलें की उम्मीद हैं। बीते वर्षों में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने के दूसरे के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया हैं। ऐसे में आइये आज जानते है दोनों ही टीमों के बीच खेले गए टी0-20 मुकाबलें में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज। 

Advertisement

विराट कोहली

Advertisement

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने दोनों ही टीमों के बीच खेले गए टी20 मैचों में सबसे ज़्यादा रन बनायें हैं।  कोहली  ने 11 मैचों की 11 पारियों  में 60.42 की औसत से कुल 423 रन बनाये हैं जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 90 रनों का रहा।

 

एरॉन फिंच 

ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज एरॉन फिंच ने भारत के खिलाफ 8 मैचों की 8 पारियों में 42.75 की औसत से कुल 342 रन बनाए हैं। भारत के खिलाफ उनका सर्वाधिक स्कोर 89 रनों का है।

 
Advertisement

शेन वॉटसन

ऑस्ट्रेलिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने भारत के खिलाफ कुल 8 मैच खेले हैं जिसकी 8 पारियों में 50.33 की औसत से कुल 302 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 124 रनों का रहा। 

 
Advertisement

युवराज सिंह

भारत के बाएं हाथ के दिग्गज बल्लेबाजी ऑलराउंडर युवराज सिंह ने ऑस्ट्रेलिया  के खिलाफ 10 मैचों की 8 पारियों में 56.60 की औसत से कुल 283 रन बनाए हैं।  ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ युवराज एक सर्वाधिक स्कोर नाबाद 77 रन का है। 

 
Advertisement

रोहित शर्मा 

वर्तमान में दुनियां के शानदार बल्लेबाजों में से एक रोहित शर्मा ने अभी तक के टी20  करियर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुल 15 मैच खेले हैं जिसकी 13 पारियों में 25.72 की औसत से कुल  283 रन बनाये हैं। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 79 रनों का सर्वाधिक रन बनाए है।   
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार