मुंबई इंडियंस ने रविवार को राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए फाइनल में अपनी चिर प्रतिद्वंद्वी चेन्नई सुपर किंग्स को आखिरी ओवर में बाजी पलट एक रन से हरा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण का खिताब अपने नाम कर लिया। इस सीजन में बल्लेबाजों ने जमकर रन बटोरे। आइए जानते हैं आईपीएल 2019 में कौन रहे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज।

Advertisement

1.डेविड वॉर्नर

Advertisement

बॉल टेम्पिरिंग विवाद के कारण लगे प्रतिबंध के चलते बीते साल आईपीएल से बाहर रहे ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने आईपीएल के 12वें सीजन में दमदार वापसी की और लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। सबसे ज्यादा रन बनाने के कारण औरेंज कप के हकदार रहे। वॉर्नर ने इस सीजन 12 मैच खेले और 69.20 की औसत से 692 रन बनाए। इसमें एक शतक और आठ अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 100 रन रहा। वॉर्नर ने इस सीजन तीन मैच कम खेले क्योंकि वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा बनने के लिए उन्हें बीच में से स्वदेश लौटना पड़ा। 

2. केएल राहुल

दूसरे स्थान पर किंग्स इलेवन पंजाब के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल रहे। राहुल ने 14 मैचों में 53.90 की औसत से एक शतक और छह अर्धशतक के दम पर 593 रन बनाए। राहुल का इस सीजन सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 100 रहा। 

 
Advertisement

3. क्विंटन डी कॉक

तीसरे स्थान पर मुंबई इंडियंस के क्विंटन डी कॉक हैं। जिन्होंने 16 मैचों की 16 पारियों में 35.26 की औसत से 529 रन बनाए। उन्होंने इस सीजन चार अर्धशतक भी जमाए। डी कॉक ने इस सीजन एक पारी में सर्वाधिक 81 रन बनाए। 

Advertisement

4. शिखर धवन

छह सीजन बाद प्लेऑफ में पहुंचने वाली दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन चौथे स्थान पर रहे। धवन ने 16 मैचों में 34.73 की औसत से 521 रन अपने खाते में डाले। धवन ने अपनी टीम के लिए पांच अर्धशतक भी लगाए हैं। धवन का सर्वोच्च स्कोर नाबाद 97 रहा। 

Advertisement

5. आंद्रे रसेल

पांचवें नंबर वो कोलकाता नाइट राइडर्स के आंद्रे रसेल ने जिन्होंने इस सीजन अपनी कई पारियों से कोलकाता को हार से मुंह से बाहर निकाला। रसेल ने इस सीजन 14 मैच खेले जिसमें 56.66 की औसत से 510 रन बनाए। रसेल ने चार बार 50 का आंकड़ा पार किया। रसेल का सर्वोच्च स्कोर नाबाद 80 रहा।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार