28 मई,(CRICKETNMORE)। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम बेशक ही आईपीएल 2018 क खिताब नहीं जीत पाई। लेकिन कप्तान केन विलियमसन के लिए बतौर बल्लेबाज यह सीजन शानदार रहा। उन्होंने इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाए और एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में क्रिस गेल और माइकल हसी जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ा। PHOTOS: हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें 

Advertisement

1. केन विलयमसन

Advertisement

केन विलियमसन ने 17 मैचों की 17 पारियों मे 52.50 की औसत से 735 रन बनाए, जिसमें उन्होंने सबसे ज्यादा 8 अर्धशतक बनाए। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 84 रन रहा।

 

2. ऋषभ पंत

दिल्ली डेयरडेविल्स के युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत 14 मैचों की 14 पारियों में 52.61 की 684 रन बनाए, जिसमें एक शतक औऱ पांच अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 128 रन रहा।

 
Advertisement

3. केएल राहुल

किंग्स इलेवन पंजाब के केएल राहुल ने 14 मैचों की 14 पारियों में 54.91 की औसत से 659 रन बनाए, जिसमें 6 अर्धशतक शामिल थे। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 659 रहा।

 
Advertisement

4. अंबाती रायडू

चेन्नई सुपर किंग्स: के अंबाती रायडू 16 मैचों की 16 पारियों में 43 की औसत से 602 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक औऱ तीन अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 100 रहा है।

 
Advertisement

5. शेन वॉटसन

चेन्नई सुपर किंग्स के शेन वॉटसन ने 15 मैचों की 15 पारियों में 39.64 की औसत से 555 रन बनाए, जिसमें दो शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 117 रन रहा। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार