बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए एशिया कप 2018 के फाइनल मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी ने बतौर विकेटकीपर इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 800 शिकार पूरे कर लिए। वह ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे विकेटकीपर बन गए हैं। आइए जानते हैं इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा खिलाड़ियों को शिकार करने वाले टॉप 5 खिलाड़ी। 

Advertisement

मार्क बाउचर

Advertisement

इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा बल्लेबाजों को आउट करने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के मार्क बाउचर के नाम हैं। बाउचर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में विकेट के पीछे कुल 998 बल्लेबाजों को आउट करने का रिकॉर्ड बनाया हैं। जिसमें 952 कैच तथा 46 स्टंपिंग शामिल हैं।


एडम गिलक्रिस्ट

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर और वर्ल्ड के शानदार विकेटकीपरों में से एक एडम गिलक्रिस्ट ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 905 शिकार किये हैं। जिसमें 813 कैच व 92 स्टंपिंग शामिल हैं।


Advertisement

एमएस धोनी

भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे शानदार विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल मैचों में कुल 800 शिकार किये है जिसमें 616 कैच तथा 184 शामिल हैं।


Advertisement

कुमार संगाकारा

इस लिस्ट में चौथे स्थान पर श्रीलंका के विकेटकीपर कुमार संगाकारा शामिल हैं। संगाकारा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 678 शिकार किये हैं जिसमें 539 कैच तथा 139 स्टंपिंग शामिल हैं।


Advertisement

इयान हिली

गिलक्रिस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर इयान हिली ने इंटरनेशनल कक्रिकेट में विकेट के पीछे कुल 628 शिकार किये हैं जिसमें  560 कैच तथा 68 सिम्पिंग शामिल हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार