आईपीएल 2018 की शुरुआत में बहुत कम समय बाकी रह गया है। टी20 बल्लेबाजों का फॉर्मेट माना जाता है लेकिन आईपीएल में कई गेंदबाजों ने अपनी गेंदबाजी से इसे काफी हद तक गलत साबित किया है। आज हम आपको इंडियन प्रीमियर लीग के पिछले 10 सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाजों के बारे में। आइए जानते हैं...

Advertisement

#1. लसिथ मलिंगा

Advertisement

आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के लसिथ मलिंगा के नाम है। मलिंगा ने 2009 से 2017 तक मुंबई इंडियंस की टीम के लिए खेलते हुए 110 मैटों में 154 विकेट हासिल किए। उनका बेस्ट प्रदर्शन 13 रन देकर पांच विकेट रहा है। वह बतौर खिलाड़ी इस बार किसी टीम का हिससा नहीं हैं। क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS

 

 

#2. अमित मिश्रा

Advertisement

भारतीय स्पिनर अमित मिश्रा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। मिश्रा ने 2008 से 2017 तक डेक्कन चार्जस, दिल्ली डेयरडेविल्स औऱ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के लिए खेलते हए 126 मैचों में 134 विकेट चटकाए। उनका बेस्ट प्रदर्शन 17 रन देकर पांच विकेट रहा है। 

 

#3. हरभजन सिंह

Advertisement

टीम इंडिया के मिस्टर टर्बनेटर ने आईपीएल के पिछले 10 सीजनों में मुंबई इंडियंस की टीम में खेलते हुए 136 मैचों में 126 विकेट हासिल कि हैं। जिसमें उनका बेस्ट प्रदर्शन 18 रन देकर 5 विकेट रहा है। भज्जी इस बार चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा हैं। 

 

#4. पीयूष चावला

Advertisement

पीयूष चावला ने पिछले 10 सालों में किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए 129 मैचों में 126 विकेट हासिल किए हैं। जिसमें उनका बेस्ट प्रदर्शन 17 रन देकर 4 विकेट रहा है।

 

#5. ड्वेन ब्रावो

Advertisement

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले कैरेबियाई गेंदबाज ड्वेन ब्रावो इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। ब्रावो ने पिछले 10 सालों में मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात लायंस की टीम के लिए खेलते हुए 106 मैचों में 122 विकेट चटकाए हैं। जिसमें उनका बेस्ट प्रदर्शन 22 रन देकर 4 विकेट रहा है। वह इस सीजन में चेन्नई की टीम का हिस्सा हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार