क्रिकेट के सबसे पुराने और लंबे फॉर्मेट टेस्ट क्रिकेट में भारत टॉप टीमों में से एक हैं। सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने और जीतने के मामले में भारतीय टीम टॉप 5 टीमों का हिस्सा है। मौजूदा समय में भारत दुनिया की सबसे मजबूत टेस्ट टीमों में से एक है। हर बड़ा खिलाड़ी चाहे बल्लेबाज हो या गेंदबाज भारत के खिलाफ टेस्ट में अपना बेस्ट देना चाहता है। आज आपको बताते हैं भारत के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट (Most wickets against India in Tests) लेने वाले टॉप-5 गेंदबाजों के बारे में। 

Advertisement

जेम्स एंडरसन

Advertisement

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने भारत के खिलाफ 27 टेस्ट मैच की 52 पारियों में 110 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान उन्होंने चार बार पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा किया है। एक मुकाबले में उनका बेस्ट प्रदर्शन 43 रन देकर 9 विकेट रहा है।

 

मुथैया मुरलीधरन

श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने भारत के खिलाफ 22 टेस्ट मैच की 32 पारियों में 105 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान उन्होंने सात बार पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा किया है। एक मुकाबले में उनका बेस्ट प्रदर्शन 110 रन देकर 11 विकेट रहा है।

 
Advertisement

इमरान खान

पाकिस्तान के मौजूदा प्रधानमंत्री और पूर्व ऑलराउंडर इमरान खान इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। इमरान ने भारत के खिलाफ खेले गए 23 टेस्ट मैच की 38 पारियों में 94 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान उन्होंने छह बार पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा किया है। एक मुकाबले में उनका बेस्ट प्रदर्शन 79 रन देकर 11 विकेट रहा है।

 
Advertisement

 नाथन लियोन

ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर नाथन लियोन ने भारत के खिलाफ खेले गए 18 टेस्ट मैच की 34 पारियों में 85 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान उन्होंन सात बार पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा किया है। एक मैच में उनका बेस्ट प्रदर्शन 286 रन देकर 12 विकेट रहा है।

 
Advertisement

मैल्कम मार्शल

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज मैल्कम मार्शल ने भारत के खिलाफ खेले गए 17 टेस्ट मैच की 30 पारियों में 76 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उन्होंने 6 बार पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा किया है। एक मैच में उनका बेस्ट प्रदर्शन 89 रन देकर 11 विकेट रहा है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार