भारत ने बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सीरीज के आखिरी और निर्णायक टी-20 मैच में अपनी काबिलियत का बेहतरीन प्रदर्शन कर वेस्टइंडीज को 67 रनों से हरा तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। इस मुकाबले में कप्तान विराट कोहली ने 29 गेंदों में 70 रन की तूफानी पारी खेली। सीरीज में सबसे ज्यादा 183 रन बनाने के लिए उन्हें मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।  इस दौरान रनमशीन कोहली ने की रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए,आइए जानते हैं। 

Advertisement

भारत में 1000 रन

Advertisement

विराट कोहली (1064) भारतीय धरती पर 1000 टी-20 इंटरनेशनल पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। वह एक देश में 1000 रन बनाने वाले भारत के पहले और दुनिया के चौथे खिलाड़ी हैं। 


सबसे तेज अर्धशतक

21 गेंदों में विराट कोहली ने अपना अर्धशतक पूरा किया। जो किसी भी भारतीय कप्तान द्वारा लगाया गया सबसे तेज इंटरनेशनल अर्धशतक है। 


तोड़ा कैलिस का रिकॉर्ड

Advertisement

विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार मैन ऑफ द सीरीज जीतने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 15वीं बार ये खिताब जीता है। इस मामले में उन्होंने साउथ अफ्रीका के दिग्गज ऑलराउंडर जैक्स कैलिस का रिकॉर्ड तोड़ा,जो पूरे करियर में 14 बार यह खिताब जीते थे। 19 बार के साथ भारत के सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। 


एक सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के

इस सीरीज में विराट ने सबसे ज्यादा 13 छक्के मारे, जो एक टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में किसी भी खिलाड़ी द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं। 


Advertisement

छठी बार किया कमाल

रनमशीन विराट कोहली ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में छठी बार मैन ऑफ द सीरीज का खिताब जीता है।  
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार