साउथ अफ्रीका के खिलाफ पुणे में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों ने अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है। पहले दिन मयंक अग्रवाल की शानदार बल्लेबाजी के बाद आज विराट कोहली ने भी बल्ले से कमाल दिखाते हुए शानदार शतक लगाया। ये उनके टेस्ट करियर का 26वां शतक है। इसके शतक के साथ की कोहली के नाम कुछ नए रिकॉर्ड्स दर्ज हो गए, आइए नजर डालते हैं उनपर।

Advertisement

कोहली ने सुनील गावस्कर को पछाड़ा

Advertisement

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आज अपने करियर का 26वां शतक लगाते ही सबसे तेज 26 शतक लगाने के मामले में पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर को पीछे छोड़ दिया। गावस्कर ने जहां ये कारनामा 144 मैचों में किया है तो वहीं कोहली ने 138 मैचों में ही अपने 26 शतक पूरे कर लिए है। इस लिस्ट में पहले स्थान पर डॉन ब्रैडमैन है जिन्होंने ये कारनामा महज 69 मैचों में किया है।

 

कोहली ने की रिकी पोंटिंग की बराबरी

कोहली ने आज बतौर कप्तान 19वां टेस्ट शतक जमाया। ऐसे करते ही उन्होंने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली जिन्होंने अपने टेस्ट कप्तानी करियर में कुल 19 शतक जमाये है। वह बतौर कप्तान सबसे ज्यादा टेस्ट शतक के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में पहले पायदान पर साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ शामिल है जिनके नाम बतौर टेस्ट कप्तान 25 शतक दर्ज है।

ऐसा करने वाले दुनियां के चौथे बल्लेबाज बने

Advertisement

कोहली बतौर कप्तान 50वें टेस्ट मैच में शतक जमाने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए है। उनसे पहले ये कारनामा न्यूजीलैंड के कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग, इंग्लैंड के कप्तान एलेस्टर कूक तथा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने किया है।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार