भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ महा-टक्कर में शानदार अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। कोहली ने 49 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 57 रनों की बेहतरीन पारी खेली। वह पाकिस्तान के खिलाफ इस टूर्नामेंट में पहली बार आउट हुए हैं। 

Advertisement

ऐसा करने वाले पहले कप्तान

Advertisement

कोहली सभी आईसीसी टूर्नामेंट में 50 या उससे ज्यादा रनों की पारी खेलने वाले पहले कप्तान बन गए हैं। वनडे वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और टी-20 वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान अर्धशतक जड़ने वाले वह पहले खिलाड़ी हैं।   

तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड

कोहली टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बार 50 या उससे ज्यादा रनों की पारी खेलने के मामले में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में दसवीं बार यह कारनामा किया है। इस मामले में उन्होंने क्रिस गेल को पीछे छोड़ा, जिन्होंने नौ बार टी-20 वर्ल्ड कप में 50 प्लस स्कोर बनाया है।  

पहले भारतीय कप्तान

Advertisement

टी-20 वर्ल्ड कप में 50 या उससे ज्यादा रनों की पारी खेलने वाले विराट कोहली पहले भारतीय कप्तान हैं। इससे पहले खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के पहले छह संस्करण में एमएस धोनी भारत के कप्तान थे। 

पाकिस्तान की पिटाई

कोहली इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा बार 50 या उससे ज्यादा रन बनाने के मामले में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। कोहली ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ चार मैचों में तीन अर्धशतकीय पारी खेली हैं। इस मामले में उन्होंने माइकल हसी का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ इस टूर्नामेंट में दो बार अर्धशतक जड़े हैं। 

Advertisement

भारत के लिए दसवीं बार कमाल

टी-20 वर्ल्ड कप में अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा बार सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस टूर्नामेंट में वह 10वीं बार टीम के टॉप स्कोरर रहे। उनके अलावा महेला जयवर्धने ने भी श्रीलंका के लिए 10 बार यह कारनामा किया है। क्रिस गेल इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। वह 12 बार इस टूर्नामेंट में अपनी टीम के लिए टॉप स्कोरर रहे हैं। 

पाकिस्तान के खिलाफ 500 रन

Advertisement

आईसीसी टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ 500 रन पूरे करने वाले कोहली पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने आईसीसी टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ क्रमश: 16, 9, 78*, 22*, 36*, 107, 55*, 81*, 5, 77, 57 रनों की पारी खेली है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार