IPL 2025 Auction Players List:भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शुक्रवार (15 नवंबर) को उन 574 खिलाड़ियों के नाम का ऐलान कर दिया, जिनपर 24 और 25 नवंबर को साउदी अरब के जेद्दाह में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन का हिस्सा होंगे। शॉर्टलिस्ट किए गए इन खिलाड़ियों में 366 भारतीय और 208 विदेशी खिलाड़ी हैं, जिसमें तीन खिलाड़ी एसोसिएट देशों के हैं।  

Advertisement

ऑक्शन में 318 भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी और 12 अनकैप्ड विदेशी खिलाड़ी शामिल होंगे। 10 फ्रेंचाइज़ी की टीमों में अधिकतम 204 स्लॉट भरे जाने बाकी हैं। विदेशी खिलाड़ियों के लिए 70 स्लॉट उपलब्ध हैं, जबकि 2 करोड़ रुपये सबसे बड़ा बेस प्राइस है, जिसमें 81 खिलाड़ी हैं। शॉर्टलिस्ट में हुए खिलाड़ियों में कई दिग्गज और कई युवा खिलाड़ी शामिल हैं। आइए जानते हैं ऑक्शन में शामिल होने वाले सबसे ज्यादा उम्र और सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों के बारे में।

Advertisement

आईपीएल 2025 ऑक्शन में सबसे ज्यादा उम्र के खिलाड़ी

इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन आईपीएल 2025 के ऑक्शन के सबसे ज्यादा उम्र के खिलाड़ी हैं। 42 साल के एंडरसन ने आखिरी बार टी-20 मैच दस साल पहले खेला था औऱ वह पहली बार आईपीएल ऑक्शन में शामिल हो रहे हैं। उनके अलावा 41 साल के इंग्लैंड के जैमी ओवरटन हैं। 

आईपीएल 2025 ऑक्शन में 4 सबसे ज्यादा उम्र के खिलाड़ी

जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड)- 42 साल

Advertisement

जैमी ओवरटन (इंग्लैंड)- 41 साल

फाफ डु प्लेसिस (साउथ अफ्रीका)- 40 साल

मोहम्मद नबी (अफगानिस्तान)- 40 साल

Advertisement

आईपीएल 2025 ऑक्शन में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी

बिहार के 13 साल के वैभव सूर्यवंशी आईपीएल ऑक्शन के इतिहास में शामिल होने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं। हाल ही में वह इंटरनेशनल क्रिकेट (यूथ क्रिकेट) में शतक जड़ने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 के खिलाफ चेन्नई में खेले गए भारत की अंडर 19 टीम के लिए खेलते हुए उन्होंने शतक लगाया था। इसके बाद मुंबई के  आयुष म्हात्रे हैं, जिन्होंने हाल ही में रणजी ट्रॉफी डेब्यू किया है औऱ उसके बाद दो शतक लगा चुके हैं। 

आईपीएल 2025 ऑक्शन में 4 सबसे कम उम्र के खिलाड़ी

Advertisement

वैभव सूर्यवंशी (भारत)- 13 साल

आयुष म्हात्रे (भारत)- 17 साल

आंद्रे सिद्धार्थ  (भारत)- 18 साल

Advertisement

क्वेना मफाका (साउथ अफ्रीका)- 18 साल

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार