महिला टीम की कप्तान सविता पुनिया, मिडफील्डर नवनीत कौर, पुरुष टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश, ड्रैग-फ्लिकर और कप्तान हरमनप्रीत सिंह और हार्दिक सिंह उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें हॉकी इंडिया वार्षिक पुरस्कारों के लिए कई श्रेणियों में नामांकित किया गया है।

Advertisement

हॉकी इंडिया ने गुरुवार को बहुप्रतीक्षित हॉकी इंडिया वार्षिक पुरस्कारों के लिए नामांकन की सूची जारी की। भारतीय हॉकी में सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार 17 मार्च को दिए जाएंगे। राजधानी में दिए जाने वाले पुरस्कारों में प्रत्येक श्रेणी में एक ट्रॉफी के साथ कुल 1.35 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि होती है।

आठ श्रेणियों में 33 नामांकनों ने वार्षिक पुरस्कारों की शॉर्टलिस्ट में जगह बनाई है। इन नामांकितों को 2022 कैलेंडर वर्ष में भारतीय हॉकी में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सीनियर अवार्ड फॉर द प्लेयर आफ द ईयर अवार्डस में पुरुष और महिला वर्ग में प्रत्येक को 25 लाख रुपये का नकद पुरस्कार और एक ट्रॉफी दी जाती है। हॉकी इंडिया जुगराज सिंह अवार्ड फॉर अपकमिंग प्लेयर आफ द ईयर (पुरुष) और हॉकी इंडिया असुंता लाकड़ा अवार्ड फॉर अपकमिंग प्लेयर आफ द ईयर (महिला), जो अंडर-21 खिलाड़ियों को दिया जाता है, प्रत्येक को 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार और ट्राफियां दी जाती है।

इस बीच, गोलकीपर आफ द ईयर अवार्ड के लिए हॉकी इंडिया बलजीत सिंह अवार्ड, डिफेंडर आफ द ईयर के लिए हॉकी इंडिया परगट सिंह अवार्ड, मिडफील्डर आफ द ईयर के लिए हॉकी इंडिया अजीत पाल सिंह अवार्ड और फॉरवर्ड आफ द ईयर के लिए हॉकी इंडिया धनराज पिल्लै अवार्ड प्रत्येक को पांच लाख रूपए और ट्रॉफी दी जाती है

शानदार उपलब्धि 2022 के लिए हॉकी इंडिया अध्यक्ष पुरस्कार और अमूल्य योगदान 2022 के लिए हॉकी इंडिया जमान लाल शर्मा पुरस्कार जैसी विशेष श्रेणियां भी हैं, जिसमें 5 लाख रुपये का पुरस्कार शामिल है।

इस अवसर पर वर्ष 2022 के अंपायर/अंपायर प्रबंधक के लिए हॉकी इंडिया अध्यक्ष पुरस्कार और वर्ष 2022 के तकनीकी अधिकारी के लिए हॉकी इंडिया अध्यक्ष पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा।

शानदार उपलब्धि 2022 के लिए हॉकी इंडिया अध्यक्ष पुरस्कार और अमूल्य योगदान 2022 के लिए हॉकी इंडिया जमान लाल शर्मा पुरस्कार जैसी विशेष श्रेणियां भी हैं, जिसमें 5 लाख रुपये का पुरस्कार शामिल है।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार