प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को 'एशियन पैरा गेम्स 2026' में भारत के लिए मेडल जीतने वाले एथलीट्स को बधाई दी। भारत ने सोमवार को कुल 11 मेडल (4 गोल्ड, 5 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज) अपने नाम करते हुए मेडल टैली में चौथा स्थान हासिल किया।

पीएम मोदी ने जूडोका कोकिला को सिल्वर जीतने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री कार्यालय ने पीएम मोदी के हवाले से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "एशियन पैरा गेम्स 2026 में महिलाओं के जे2-52 किग्रा जूडो इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर कोकिला को बधाई। पिछले एशियन पैरा गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल से लेकर एक नई कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीतने तक का उनका सफर उनके अद्भुत धैर्य, समर्पण और दृढ़ संकल्प को दर्शाता है। आगामी वर्षों में उनकी निरंतर सफलता की कामना करता हूं।"

पीएम ने लॉन्ग जंपर निषाद कुमार को स्वर्णिम सफलता पर बधाई देते हुए कहा, "एशियन पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों की लॉन्ग जंप टी47 इवेंट में शानदार छलांग लगाकर गोल्ड मेडल जीतने वाले निषाद कुमार पर बहुत गर्व है। इस इवेंट में अपने पहले ही प्रयास में गोल्ड मेडल जीतना इस उपलब्धि को और भी खास बनाता है। उनकी बहुमुखी प्रतिभा, दृढ़ संकल्प और खेल के प्रति उत्कृष्टता वास्तव में प्रेरणादायक है। भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"

पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल एस13 इवेंट मेडल जीतने वाले रवि के. बुडिगिना की तारीफ में पीएम मोदी ने कहा, "भारत के लिए एक खास सिल्वर मेडल। एशियन पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल एस13 इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर रवि के. बुडिगिना को बधाई। उनका दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत और खेल भावना वास्तव में सराहनीय है। यह उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। भविष्य में उनकी निरंतर सफलता की कामना करता हूं।"

उन्होंने जैवलिन थ्रो एफ46 इवेंट में रिंकू हुड्डा को गोल्ड जीतने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा, "रिंकू हुड्डा के लिए एक बड़ी उपलब्धि। एशियन पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों की जैवलिन थ्रो एफ46 इवेंट में, रिंकू ने 65.11 मीटर की शानदार थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता है। उनका यह बेहतरीन प्रदर्शन उनके अनुशासन और समर्पण को दर्शाता है। वे आगे भी नई ऊंचाइयों को छूते रहें।"

इसी इवेंट में अजीत सिंह ने भारत को सिल्वर दिलाया। पीएम ने उनकी तारीफ में कहा, "अजीत सिंह ने कौशल और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने एशियन पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों की जैवलिन थ्रो एफ46 इवेंट में सिल्वर मेडल हासिल किया है। उन्हें बधाई। भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"

महिलाओं की 1500 मीटर टी12/13 इवेंट में गोल्ड मेडल हासिल करने वालीं सौम्या की सराहना करते हुए पीएम ने कहा, "सच में, एक शानदार शुरुआत। सौम्या ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में अपनी छाप छोड़ी है। उन्होंने महिलाओं की 1500 मीटर टी12/13 इवेंट में गोल्ड मेडल जीता है, और वह भी अपने अब तक के सर्वश्रेष्ठ समय (पर्सनल बेस्ट टाइमिंग) के साथ। अपने पहले ही मुकाबले में इतना शानदार प्रदर्शन करना, उनकी प्रतिभा, लगन और दृढ़ संकल्प को दर्शाता है, उन्हें बधाई।"

इसी इवेंट में अजीत सिंह ने भारत को सिल्वर दिलाया। पीएम ने उनकी तारीफ में कहा, "अजीत सिंह ने कौशल और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने एशियन पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों की जैवलिन थ्रो एफ46 इवेंट में सिल्वर मेडल हासिल किया है। उन्हें बधाई। भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार