एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। पैरा जैवलिन थ्रो में भारत की झोली में एक साथ दो और मेडल आए हैं। प्रदीप कुमार ने एफ54 स्पर्धा में सिल्वर जीता, तो आयुष वर्मा ने एफ53 में ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया।

प्रदीप कुमार ने 27.45 मीटर का बेस्ट थ्रो करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। वहीं, आयुष 17.88 मीटर के थ्रो के साथ ब्रॉन्ज जीतने में सफल रहे। प्रदीप और आयुष का यह सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन भी है। प्रदीप ने 901 रजा अंक हासिल किए, जबकि आयुष को 793 रजा अंक मिले। वहीं, ईरान के इरफान बोंडोरी 30.24 के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीतने में सफल रहे। उन्होंने कुल 986 रजा अंक हासिल किए।

इससे पहले, सोमवार को एफ46 स्पर्धा में रिंकू हुड्डा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया था, जबकि अजीत सिंह सिल्वर जीतने में सफल रहे थे। रिंकू ने 65.11 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया, जबकि अजीत ने 65.02 मीटर का थ्रो करते हुए सिल्वर मेडल जीता। वहीं, शूटिंग में मनीष नरवाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच 1 में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। उन्होंने 233.7 के स्कोर के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

प्रदीप कुमार ने 27.45 मीटर का बेस्ट थ्रो करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। वहीं, आयुष 17.88 मीटर के थ्रो के साथ ब्रॉन्ज जीतने में सफल रहे। प्रदीप और आयुष का यह सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन भी है। प्रदीप ने 901 रजा अंक हासिल किए, जबकि आयुष को 793 रजा अंक मिले। वहीं, ईरान के इरफान बोंडोरी 30.24 के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीतने में सफल रहे। उन्होंने कुल 986 रजा अंक हासिल किए।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार