भारत की सृष्टि अरोड़ा ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में अपने पदार्पण पर महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच 1 स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। मंगलवार को हुए फाइनल में उन्होंने 214.7 के स्कोर के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
भारतीय शूटर ने ईरान की फैजेह अहमदी (जिन्होंने 237.3 अंकों के साथ गोल्ड मेडल जीता) और उन्हीं की हमवतन सारेह जवानमर्दी (जिन्होंने 237.0 अंकों के साथ सिल्वर मेडल जीता) के बाद पोडियम पर अपनी जगह बनाई। शीर्ष दो स्थानों के लिए हुए कड़े मुकाबले में ईरानी निशानेबाज, भारतीय खिलाड़ी से आगे रहीं।
इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता में पैरा शूटिंग के क्षेत्र में भारत के पदकों की संख्या में सृष्टि अरोड़ा के इस पदक से और इजाफा हुआ है। फाइनल में शामिल एक अन्य भारतीय खिलाड़ी सुमेधा पाठक 111.4 अंकों के साथ आठवें स्थान पर रहीं। एशियन पैरा गेम्स 2026 में शूटिंग में भारत के लिए यह चौथा मेडल है। इससे पहले मंगलवार को, मनीष नरवाल ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच 1 स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता और लॉस एंजिल्स पैरालंपिक 2028 के लिए अपना कोटा पक्का किया।
सोमवार को महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल एसएच 1 स्पर्धा में मोना अग्रवाल पहले और अवनि लेखरा दूसरे स्थान पर रहीं। एसएच 1 वर्गीकरण में ऐसे एथलीट शामिल होते हैं जिनके ऊपरी या निचले अंगों में कुछ शारीरिक अक्षमताएं होती हैं, लेकिन वह अपनी बंदूक को स्वतंत्र रूप से संभाल सकते हैं और उन्हें बंदूक का वजन उठाने के लिए किसी शूटिंग स्टैंड की आवश्यकता नहीं होती है।
मोना ने 250 का स्कोर बनाकर एशियन पैरा गेम्स का रिकॉर्ड कायम किया और गोल्ड मेडल जीता, जबकि अवनि ने 249.6 के स्कोर के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया। फाइनल में एक समय पांचवें स्थान पर खिसकने के बाद मोना ने शानदार वापसी की और पोडियम तक पहुंचीं। इसके बाद उन्होंने अन्य खिलाड़ियों की चुनौती को पीछे छोड़ते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। मोना और अवनि के पीछे, साउथ कोरिया की युनरी ली ने 227.9 के स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता।
सोमवार को महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल एसएच 1 स्पर्धा में मोना अग्रवाल पहले और अवनि लेखरा दूसरे स्थान पर रहीं। एसएच 1 वर्गीकरण में ऐसे एथलीट शामिल होते हैं जिनके ऊपरी या निचले अंगों में कुछ शारीरिक अक्षमताएं होती हैं, लेकिन वह अपनी बंदूक को स्वतंत्र रूप से संभाल सकते हैं और उन्हें बंदूक का वजन उठाने के लिए किसी शूटिंग स्टैंड की आवश्यकता नहीं होती है।
Also Read: LIVE Cricket Score
Article Source: IANS