Neeraj Chopra Classic: 'नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025' की भव्य शुरुआत हो चुकी है। बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में शनिवार को खेल, संस्कृति और एकता के भव्य उत्सव के रूप में प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। ओलंपिक चैंपियन के नाम पर शुरू इस आयोजन में विश्व के शीर्ष जैवलिन एथलीट्स मुकाबला करते नजर आएंगे।

Advertisement

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ द्वारा अनुमोदित और नीरज चोपड़ा द्वारा सह-आयोजित इस प्रतियोगिता को विश्व एथलेटिक्स गोल्ड स्तर का दर्जा प्राप्त है।

Advertisement

शाम की शुरुआत स्टेडियम के गेट पर पारंपरिक उत्सव के साथ जोश से हुई। स्कूली बच्चों ने अपने उत्साह और जोश से स्टेडियम के माहौल को जीवंत बना दिया। उद्घाटन के मौके पर लाइट शो, लाइव संगीत और नृत्य का भी आयोजन किया गया।

महिलाओं के डांस समूह 'द विक्सेंस क्रू' ने अपने प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरीं। उग्र शैली और वायरल डांस रूटीन के लिए मशहूर इस समूह ने मंच पर बेजोड़ नृत्य किया। इसके बाद हरियाणवी हिप हॉप स्टार ढांडा न्योलीवाला ने अपने बीट्स और गानों से लोगों का उत्साह बढ़ाया और वैश्विक कार्यक्रम में स्थानीयता का पुट दिया।

जैसे-जैसे शाम ढलती गई, कांतीरवा स्टेडियम के अंदर का जोश बढ़ता गया। हरियाणा के 'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा ने स्पष्ट रूप से बेंगलुरु का दिल जीत लिया। हर बार जब वह वार्म-अप सत्र के दौरान रन-अप के लिए आगे बढ़े, तो स्टेडियम में उनके नाम के जयकारे गूंज उठे। भीड़ ने उनके हर कदम पर नजर रखी, यहां तक कि उनके वार्म-अप थ्रो भी जादुई पलों में बदल गए।

दुनिया के कुछ शीर्ष भाला फेंक एथलीटों की शानदार लाइनअप के साथ प्रशंसक बेंगलुरु में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद कर सकते हैं।

Advertisement

जैसे-जैसे शाम ढलती गई, कांतीरवा स्टेडियम के अंदर का जोश बढ़ता गया। हरियाणा के 'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा ने स्पष्ट रूप से बेंगलुरु का दिल जीत लिया। हर बार जब वह वार्म-अप सत्र के दौरान रन-अप के लिए आगे बढ़े, तो स्टेडियम में उनके नाम के जयकारे गूंज उठे। भीड़ ने उनके हर कदम पर नजर रखी, यहां तक कि उनके वार्म-अप थ्रो भी जादुई पलों में बदल गए।

Also Read: LIVE Cricket Score

साहिल सिलवाल (भारत), रोहित यादव (भारत), मार्टिन कोनेकनी (चेक गणराज्य), थॉमस रोहलर (जर्मनी), यशवीर सिंह (भारत), जूलियस येगो (केन्या), सचिन यादव (भारत), रुमेश पथिरगे (श्रीलंका), साइप्रियन मृजीग्लोड (पोलैंड), लुइज मौरिसियो दा सिल्वा (ब्राजील), कर्टिस थॉम्पसन (यूएसए) और नीरज चोपड़ा (भारत)।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार