PV Sindhu BWF World Championship 2025: सिंधु मैच की शुरुआत में अपने लय में नजर नहीं आईं। एक समय स्कोर 6-6 से बराबर था, लेकिन वर्दानी ने ब्रेक तक 11-7 की बढ़त बना ली। पहला गेम सिंधु 21-14 से हारीं। दूसरे सेट में सिंधु ने वापसी की और 21-13 से जीत हासिल की, लेकिन तीसरे और निर्णायक सेट में सिंधु फिर पिछड़ गईं और वर्दानी ने 16-21 से जीत हासिल करते हुए मैच अपने नाम कर लिया।

Advertisement

इस हार के साथ ही सिंधु चीन की झांग निंग का एक विश्व रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गईं।

Advertisement

दरअसल, सिंधु और झांग निंग दोनों के पास विश्व चैंपियनशिप में 5-5 पदक हैं। सिंधु अगर यहां खिताब जीतती तो उनका छठा खिताब होता।

सिंधु ने विश्व चैंपियनशिप 2013 और 2014 में कांस्य, 2017 और 2018 में रजत और 2019 में स्वर्ण पदक जीता था।

पीवी सिंधु का पिछले कुछ समय से प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। पिछले नौ टूर्नामेंटों में वह दूसरे दौर से आगे नहीं बढ़ पाई हैं। पेरिस ओलंपिक में भी सिंधु को निराशा हाथ लगी थी। सिंधु की फॉर्म ने महिला एकल मैचों में भारत की चिंता बढ़ा दी है।

इससे पहले, भारत की मिश्रित युगल जोड़ी तनिषा क्रैस्टो और ध्रुव कपिला क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गईं।

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत की उम्मीद सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी से है। इनका सामना मलेशिया के आरोन चिया और वू यिक सोह से होना है।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार