India Vs Sri Lanka: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2023 के सुपर 4 चरण के पांचवें मैच में बारिश के कारण मैदान को पूरी तरह से ढक दिया गया है और टॉस में देरी हुई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर अब बारिश नहीं हुई तो टॉस दोपहर 2.50 बजे होगा।
सोमवार को भारत के खिलाफ 228 रनों की शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान की टक्कर श्रीलंका से है।
यह मैच दोनों टीमों के लिए करो या मरो वाला है क्योंकि जो भी जीतेगा वह 17 सितंबर को भारत के खिलाफ फाइनल में पहुंचेगा।
हालांकि, यदि मैच बारिश की भेंट चढ़ जाता है तो श्रीलंका फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेगी क्योंकि उनका नेट रन रेट (एनआरआर) पाकिस्तान से बेहतर है।
इस मैच के लिए कोई रिजर्व डे नहीं है।