ओलंपियन अर्जुन सिंह चीमा ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी भारत को मिलने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि कॉमनवेल्थ गेम्स भारत के लिए एक बड़ा अवसर होंगे और खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करने का मंच प्रदान करेंगे।

Advertisement

मीडिया से बात करते हुए अर्जुन सिंह चीमा ने कहा, "2030 में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स भारत के लिए एक बड़ा अवसर होंगे, जहां देश के नए खिलाड़ी न सिर्फ अपना सर्वश्रेष्ठ दे सकेंगे, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेंगे।"

Advertisement

चीमा ने कहा कि 2020 के बाद से देश में खेल संस्कृति तेजी से मजबूत हुई है। पंजाब खेल में लगातार आगे बढ़ रहा है। यह बदलाव न सिर्फ खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है बल्कि नए टैलेंट के लिए भी एक मजबूत मंच उपलब्ध करा रहा है।

अर्जुन सिंह चीमा पंजाब से संबंध रखने वाले निशानेबाज हैं। वह 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में प्रतिस्पर्धा करते हैं। वह 2022 एशियाई खेलों हांग्जो, चीन में 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय निशानेबाजी टीम का हिस्सा थे।

एशियन चैंपियनशिप 2022 में गोल्ड मेडल जीतने वाले चीमा ने 2023 वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने कहा कि ईश्वर की कृपा से अगली बार वे भारत के लिए ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने की पूरी कोशिश करेंगे।

अर्जुन सिंह चीमा पंजाब से संबंध रखने वाले निशानेबाज हैं। वह 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में प्रतिस्पर्धा करते हैं। वह 2022 एशियाई खेलों हांग्जो, चीन में 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय निशानेबाजी टीम का हिस्सा थे।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

भारतीय टीम निशानेबाजी में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। पेरिस ओलंपिक में भी मनु भाकर ने 2 पदक निशानेबाजी में जीते थे। आने वाले समय में निशानेबाजी में देश की स्थिति और मजबूत हो सकती है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार