इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2025-26 के दूसरे हफ्ते के पहले मैच में मोहम्मडन एससी की भिड़ंत एफसी गोवा के साथ होगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शुक्रवार को किशोर भारती क्रीड़ांगन के मैदान पर खेला जाएगा। गोवा और एससी की टीम को इस मुकाबले में अपनी पहली जीत की तलाश होगी।

Advertisement

मोहम्मडन स्पोर्टिंग को सीजन के पहले मैच में जमशेदपुर एफसी के खिलाफ 0-1 से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, एफसी गोवा और इंटर काशी के बीच खेला गया मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा था। कोच मेहराजुद्दीन वाडू की अगुवाई में मोहम्मडन एससी का पहले मैच में डिफेंस काफी दमदार नजर आया था। हालांकि, दूसरे हाफ में सुस्त खेल के चलते बाजी टीम के हाथ से फिसल गई थी। मगर अपने घर में मोहम्मडन एससी जोरदार पलटवार करने को बेताब होगी।

Advertisement

कोच वाडू ने माना कि टीम को एक अच्छे स्ट्राइकर की कमी खल रही है। उन्होंने कहा, "हम एक युवा और अनुभवहीन टीम हैं। हमारे पास एक अच्छे स्ट्राइकर की कमी है। हालांकि, हमको इन युवा खिलाड़ियों पर पूरा भरोसा है और कल होने वाले मैच में यह सभी अपना बेस्ट प्रदर्शन करेंगे। हमें और ज्यादा मौके बनाने होंगे। कल (शुक्रवार) हम बेहतर आक्रामक फुटबॉल खेलेंगे।"

मोहम्मडन स्पोर्टिंग को सीजन के पहले मैच में जमशेदपुर एफसी के खिलाफ 0-1 से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, एफसी गोवा और इंटर काशी के बीच खेला गया मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा था। कोच मेहराजुद्दीन वाडू की अगुवाई में मोहम्मडन एससी का पहले मैच में डिफेंस काफी दमदार नजर आया था। हालांकि, दूसरे हाफ में सुस्त खेल के चलते बाजी टीम के हाथ से फिसल गई थी। मगर अपने घर में मोहम्मडन एससी जोरदार पलटवार करने को बेताब होगी।

Also Read: LIVE Cricket Score

मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए एफसी गोवा के कोच मनोलो मार्केज ने कहा, "जाहिर तौर पर यह एक मुश्किल मैच होगा। वह बिना किसी ज्यादा दबाव के खेलेंगे, जो हमारे लिए खतरनाक हो सकता है। हमारे पास ज्यादा अच्छे खिलाड़ी मौजूद हैं, लेकिन हमें मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करके दिखाना होगा।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार