FIFA World Cup Trophy Unveiled: ईरान का 'फीफा वर्ल्ड कप 2026' में हिस्सा लेना मुश्किल नजर आ रहा है। ईरान का फुटबॉल फेडरेशन बढ़ती सुरक्षा चिंताओं के कारण अमेरिका में होने वाले अपने मैचों को मेक्सिको में शिफ्ट करने के लिए फीफा से बातचीत कर रहा है।

Advertisement

ईरानी फुटबॉल प्रेसिडेंट मेहदी ताज ने इस डेवलपमेंट को कन्फर्म किया है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा आश्वासन एक बड़ा मुद्दा है। ताज ने मेक्सिको में ईरानी दूतावास के सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' से शेयर किए गए एक पोस्ट में कहा, "जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह ईरानी नेशनल टीम की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकते, तो हम निश्चित रूप से अमेरिका नहीं जाएंगे। हम ईरान के वर्ल्ड कप मैच मेक्सिको में कराने के लिए फीफा से बातचीत कर रहे हैं।"

Advertisement

ये चिंताएं 2026 में ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हवाई हमलों के बाद चल रहे संघर्ष से पैदा हुई हैं, जो फरवरी के आखिर में शुरू हुए थे। इन हमलों ने क्षेत्रीय तनाव को बढ़ा दिया है। ईरान के खेल मंत्री ने पहले स्थिति की गंभीरता का संकेत देते हुए कहा था कि नेशनल टीम शायद प्लान के मुताबिक टूर्नामेंट में हिस्सा न ले पाए।

इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि ईरान को हिस्सा लेने की अनुमति दी जाएगी, लेकिन उन्होंने इस मामले की गंभीरता को भी समझा। उन्होंने कहा कि टीम का स्वागत है, पर साथ ही यह भी कहा कि उनकी सुरक्षा के लिए अमेरिका में खेलना उनके लिए सही नहीं होगा।

ये चिंताएं 2026 में ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हवाई हमलों के बाद चल रहे संघर्ष से पैदा हुई हैं, जो फरवरी के आखिर में शुरू हुए थे। इन हमलों ने क्षेत्रीय तनाव को बढ़ा दिया है। ईरान के खेल मंत्री ने पहले स्थिति की गंभीरता का संकेत देते हुए कहा था कि नेशनल टीम शायद प्लान के मुताबिक टूर्नामेंट में हिस्सा न ले पाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

हालांकि, दिन-प्रतिदिन बिगड़ते हालातों को देखते हुए ईरान की अचानक टूर्नामेंट से हटने की संभावना काफी बढ़ गई है। ईरान अगर टूर्नामेंट से अपना नाम वापस लेता है, तो फीफा को आखिरी समय में रिप्लेसमेंट का फैसला लेना पड़ सकता है। हालांकि, एशियाई फुटबॉल परिसंघ का कहना है कि ईरान के टूर्नामेंट से हटने की अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। ईरानी फेडरेशन ने हिस्सा लेने के अपने इरादे की पुष्टि की है, हालांकि तेजी से बदलते हालात उनके आखिरी फैसले को लेकर अभी भी अनिश्चितता पैदा कर रहे हैं।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार