From Tokyo: पेरिस ओलंपिक 2024 के चौथे दिन भारतीय दल के पास मेडल टैली में बढ़त हासिल करने और ग्रीष्मकालीन खेलों में भारत की सफलता का नया रिकॉर्ड बनाने का अवसर है।

Advertisement

व्यक्तिगत स्पर्धा में पहले ही ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी मनु भाकर और उनके जोड़ीदार सरबजोत सिंह 10 मीटर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल मैच खेलेंगे। पेरिस में चल रहे ओलिंपिक गेम्स के चौथे दिन भारतीय प्लेयर्स 5 खेलों में हिस्सा लेंगे। इनमें शूटिंग, हॉकी, आर्चरी, बैडमिंटन और बॉक्सिंग शामिल है।

Advertisement

पेरिस ओलंपिक 2024 का तीसरा दिन भारत के लिए निराशाजनक रहा। उसके दोनों निशानेबाज रमिता जिंदल और अर्जुन बाबूता देश के लिए मेडल जीतने में सफल नहीं रहे, जबकि पुरुष तीरंदाजी टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। हालांकि, चौथा दिन भारतीय दल के लिए नई उम्मीदें और अवसर लेकर आएगा। शूटिंग में भारत के पास अपने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने और एक नया इतिहास रचने का मौका है।

व्यक्तिगत स्पर्धा में पहले ही ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी मनु भाकर और उनके जोड़ीदार सरबजोत सिंह 10 मीटर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल मैच खेलेंगे। पेरिस में चल रहे ओलिंपिक गेम्स के चौथे दिन भारतीय प्लेयर्स 5 खेलों में हिस्सा लेंगे। इनमें शूटिंग, हॉकी, आर्चरी, बैडमिंटन और बॉक्सिंग शामिल है।

अब मनु अगर आज सरबजोत सिंह के साथ मिश्रित टीम 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में भारत को एक और ब्रॉन्ज मेडल दिलाती हैं तो वह बड़ा इतिहास रच सकती हैं। अगर मनु एक और ब्रॉन्ज मेडल जीतती हैं, तो वह एक ही ओलंपिक खेलों में दो पदक जीतने वाली स्वतंत्र भारत की पहली एथलीट बन जाएंगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार