भारतीय-अमेरिकी मानव शाह, इंडियन गोल्फ प्रीमियर लीग (आईजीपीएल) के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए, जिन्होंने पिछले साल सितंबर में आईजीपीएल शुरू होने के बाद से किसी 'मेजर' टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया है। अब मानव कुछ ही महीनों में यूएस ओपन खेलते नजर आएंगे।
33 वर्षीय मानव ने आईजीपीएल में जीत के बेहद करीब पहुंचने के बाद, इस सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए आईजीपीएल के चार मुकाबलों में से तीन में टॉप-7 में जगह बनाई। एक मैच में वह टी-11 पर रहे। इसके अलावा, उन्होंने कुछ महीने एशियन डेवलपमेंट टूर और एशियन टूर पर भी गोल्फ खेला है।
भारतीय मूल के खिलाड़ियों के लिए यह समय बेहद शानदार साबित हो रहा है। जहां एक तरफ, एरॉन राय ने पीजीए चैंपियनशिप जीतकर पहला 'मेजर' खिताब अपने नाम किया। वहीं, अब शाह भी किसी 'मेजर' टूर्नामेंट में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं।
डलास एथलेटिक क्लब में आयोजित 36-होल के फाइनल क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में शाह ने 66 और 71 के दो राउंड खेले, जिससे उनका कुल स्कोर 7-अंडर रहा और वह चौथे स्थान पर रहे। इस प्रदर्शन की बदौलत उन्हें यूएस ओपन 2026 में खेलने का मौका मिला।
शाह ने सेक्शनल क्वालीफायर में 5-अंडर 66 और 'इवन पार' 71 का स्कोर बनाकर चौथा स्थान हासिल किया। इस तरह, उन्होंने इस प्रतिष्ठित 'मेजर' चैंपियनशिप में खेलने के लिए एक बेहद अहम जगह पक्की कर ली। यह किसी 'मेजर' चैंपियनशिप में उनका पहला मैच होगा। साल 2026 का यूएस ओपन, शिनेकॉक हिल्स गोल्फ क्लब में आयोजित किया जाएगा।
डलास एथलेटिक क्लब में आयोजित 36-होल के फाइनल क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में शाह ने 66 और 71 के दो राउंड खेले, जिससे उनका कुल स्कोर 7-अंडर रहा और वह चौथे स्थान पर रहे। इस प्रदर्शन की बदौलत उन्हें यूएस ओपन 2026 में खेलने का मौका मिला।
Also Read: LIVE Cricket Score
शाह ने दुनियाभर में कुल आठ प्रोफेशनल खिताब जीते हैं। उन्हें सबसे बड़ी जीत साल 2022 में पीजीए टूर लैटिनोअमेरिका के 'क्विटो ओपन' में मिली थी। इस जीत के साथ ही, मानव पीजीए टूर द्वारा मान्यता प्राप्त किसी टूर्नामेंट को जीतने वाले दूसरे भारतीय-अमेरिकी खिलाड़ी बने। उनसे पहले अर्जुन अव्वल ने साल 2010 में विंडहैम चैंपियनशिप अपने नाम की थी।