भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी मिली है। गुजरात के अहमदाबाद में कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 का आयोजन होगा। कनाडा के हैमिल्टन में 1930 में पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन हुआ था। ऐसे में भारत की मेजबानी में इस प्रतिष्ठित खेल का सौंवा वर्ष मनाया जाएगा। इसलिए यह आयोजन विशेष होगा।
भारत पहले भी कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन कर चुका है। आखिरी बार 2010 में नई दिल्ली में कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन हुआ था। इस वैश्विक आयोजन में भारतीय दल का प्रदर्शन अच्छा रहता है। आइए जानते हैं कि आखिरी बार भारत में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय दल का प्रदर्शन कैसा रहा था और भारत पदक तालिका में कितने नंबर पर रहा था।
भारत में 2010 में कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन 3 से 14 अक्टूबर तक हुआ था।
भारत पहले भी कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन कर चुका है। आखिरी बार 2010 में नई दिल्ली में कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन हुआ था। इस वैश्विक आयोजन में भारतीय दल का प्रदर्शन अच्छा रहता है। आइए जानते हैं कि आखिरी बार भारत में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय दल का प्रदर्शन कैसा रहा था और भारत पदक तालिका में कितने नंबर पर रहा था।
Also Read: LIVE Cricket Score
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के अब तक के प्रदर्शन पर नजर डालें तो कुल 564 पदक (203 स्वर्ण, 190 रजत, 171 कांस्य) हमारे हिस्से आए हैं। भारत पदक जीतने के मामले में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और कनाडा के बाद चौथे स्थान पर है। भारत ने 1934 से सभी गेम्स में भाग लिया है और हाल के वर्षों में लगातार शीर्ष-5 में रहा है। शूटिंग भारत का सबसे मजबूत खेल रहा है, जिसमें 135 पदक (63 स्वर्ण) जीते गए हैं। वुशू, कुश्ती और वेटलिफ्टिंग जैसे खेलों में भी मजबूत प्रदर्शन रहा है।