दीव के घोघला बीच पर खेलो इंडिया बीच गेम्स का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में हिस्सा लेने के लिए देश भर के खिलाड़ी जुटे हुए हैं और अपने-अपने राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। रस्साकशी के खेल में हिस्सा लेने आए अलग-अलग प्रदेशों के खिलाड़ियों ने खेल आयोजन की प्रशंसा की और खेलो इंडिया के माध्यम से खिलाड़ियों को अवसर देने के लिए केंद्र सरकार की प्रशंसा की।
रस्साकशी में कांस्य जीतने वाली हरियाणा की दीपिका ने आईएएनएस से कहा, "यहां खेल के लिए परिस्थितियां काफी मुश्किल हैं। इसके बावजूद टीम का सहयोग मिला और हमने कांस्य पदक जीता। अगले साल हमारी पूरी कोशिश खिताब का रंग बदलने की होगी।"
दीपिका ने कहा कि खेलो इंडिया के माध्यम से हम चाहते हैं कि सरकार सालों भर टूर्नामेंट करवाती रहे, ताकि और बच्चों को भी मौका मिले।
रस्साकशी में स्वर्ण पदक जीतने वाली केरल टीम के राहुल कृष्णा ने आईएएनएस से कहा कि हम खेलो इंडिया के माध्यम से अवसर देने के लिए सरकार का धन्यवाद देते हैं। जीत में टीम के सभी साथियों का सहयोग रहा।
राहुल ने कहा कि सभी टीमों ने अच्छा खेल दिखाया। हरियाणा की टीम ने काफी अच्छा खेल दिखाया।
पहली बार प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहीं केरल की विस्मया वी ने कहा कि हमें केरल टीम का प्रतिनिधित्व करने पर बहुत गर्व है। दमन और दीव में अनुभव बहुत बढ़िया था। यह मेरा पहला अनुभव था, और हम बहुत खुश हैं। यहां की व्यवस्था काफी अच्छी थी।
खेलो इंडिया बीच गेम्स का आयोजन 5 से 10 जनवरी तक होगा।
पहली बार प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहीं केरल की विस्मया वी ने कहा कि हमें केरल टीम का प्रतिनिधित्व करने पर बहुत गर्व है। दमन और दीव में अनुभव बहुत बढ़िया था। यह मेरा पहला अनुभव था, और हम बहुत खुश हैं। यहां की व्यवस्था काफी अच्छी थी।
Also Read: LIVE Cricket Score
प्रदीप कुमार ने कहा कि युवा खिलाड़ियों से मैं कहना चाहता हूं कि खेल को नियम के मुताबिक और खेल भावना के साथ खेलें और कोई भी गलत काम न करें, डोपिंग से बचें।