Indian Junior Open Squash Championships: युवा खिलाड़ी युशा नफीस ने शनिवार को जयपुर में भारतीय जूनियर ओपन स्क्वैश चैंपियनशिप में लड़कों की अंडर-19 श्रेणी का खिताब जीता। युशा ने साल की शुरुआत में एशियाई जूनियर टीम चैंपियनशिप में भारतीय लड़कों की टीम को कांस्य पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

Advertisement

राजस्थान स्क्वैश अकादमी में नफीस ने शुरुआती दो गेम 8-11, 5-11 से हारने के बाद जोरदार वापसी करते हुए अगले तीन गेम 11-8, 11-5, 11-2 से जीतकर खिताब अपने नाम किया।

Advertisement

सप्ताह भर चली इस प्रतियोगिता की 12 स्पर्धाओं में 520 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। भारत की सबसे प्रतिभाशाली युवा प्रतिभाओं ने उच्च-गुणवत्ता वाला स्क्वैश खेला। रुद्रा सिंह ने लड़कियों की अंडर-19 स्पर्धा का खिताब जीता। रुद्रा ने व्योमिका खंडेलवाल को सीधे गेमों में 11-7, 13-11, 11-2 से हराया।

अन्य वर्गों के फाइनल पर नजर डालें तो, लड़कों के अंडर-17 वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त सुभाष चौधरी ने राघव वशिष्ठ को 11-8, 11-4, 10-12, 11-2 से हराया, जबकि तीसरी वरीयता प्राप्त सहर नायर ने लड़कियों के अंडर-17 वर्ग में सान्वी कलांकी को 12-10, 11-1, 11-6 से हराकर खिताब जीता।

शीर्ष वरीयता प्राप्त श्रेयांश झा ने हर्षल राणा को 14-12, 11-5, 11-8 से हराकर लड़कों के अंडर-15 वर्ग का खिताब अपने नाम किया। गैर-वरीयता प्राप्त आद्या बुधिया ने लड़कियों के अंडर-15 वर्ग के फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त वसुंधरा नांगारे को 12-10, 11-7, 10-12, 11-7 से हराकर उलटफेर किया।

शायन समतानी ने लड़कों के अंडर-13 वर्ग के फाइनल में अभ्युदय अरोड़ा को 11-5, 11-2, 12-10 से हराकर खिताब जीता। शनाया पारस रामपुरिया ने लड़कियों के अंडर-13 वर्ग के फाइनल में नंदिकाश्री कलैवानन को 11-7, 11-7, 11-6 से हराया।

Advertisement

शीर्ष वरीयता प्राप्त श्रेयांश झा ने हर्षल राणा को 14-12, 11-5, 11-8 से हराकर लड़कों के अंडर-15 वर्ग का खिताब अपने नाम किया। गैर-वरीयता प्राप्त आद्या बुधिया ने लड़कियों के अंडर-15 वर्ग के फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त वसुंधरा नांगारे को 12-10, 11-7, 10-12, 11-7 से हराकर उलटफेर किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

अमय महाजन अंडर-9 वर्ग में विजेता रहे। उन्होंने दर्श मेहरोत्रा ​​को 13-11, 11-6, 11-6 से हराया। लड़कियों के अंडर-9 वर्ग में के. तुलसी मीरा ने लक्षण्या राजावत को 12-10, 11-6, 11-4 से हराकर खिताब जीता।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार