Serie A: इंटर मिलान ने डर्बी में एसी मिलान को 2-1 से हराकर अपना 20वां सीरी ए खिताब जीता। वहीं, इस मैच में अंतिम क्षणों में तीन खिलाड़ियों को मैदान से बाहर भी भेजा गया।

Advertisement

दूसरे स्थान पर मौजूद एसी मिलान पर 14 अंकों की बढ़त और केवल छह राउंड शेष होने के साथ, इंटर मिलान अपनी 2021 चैंपियनशिप की सफलता को दोहराने के लक्ष्य के साथ मैदान पर उतरा।

Advertisement

शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सैन सिरो में सोमवार के मैच में प्रवेश करते हुए, इंटर ने लुटारो मार्टिनेज और मार्कस थुरम के साथ एक मजबूत लाइनअप को मैदान में उतारा, जबकि एसी मिलान ने एकमात्र स्ट्राइकर के रूप में राफेल लीओ को स्थान देते हुए ओलिवर गिरौद को बेंच पर बिठाने का विकल्प चुना।

मैच की शुरुआत से ही इंटर मिलान ने अपनी पकड़ मजबूत रखी औ मैच के 18वें मिनट में स्कोरिंग की शुरुआत हुई।

इंटर के लिए फ्रांसेस्को एसरबी ने 18वें मिनट पर पहला गोल दागा। कुछ ही मिनटों के बाद एसी मिलान के पास बराबरी करने का मौका था लेकिन वो चूक गए।

इंटर मिलान ने ब्रेक के बाद बढ़त को दोगुना कर दिया, जब मार्कस थुरम ने 49वें मिनट में टीम का दूसरा गोल किया और स्कोर 2-0 रहा। मिलान की ओर से खिलाड़ियों ने आक्रामक रुख जरूर अपनाया लेकिन टीम को उसका फायदा नहीं मिला।

Advertisement

इसके बाद एसी मिलान ने हमले को मजबूत करने के लिए गिरौद और नोआ ओकाफोर को मैदान में उतारा और उनके प्रयास 80वें मिनट में सफल हो गए, जब फिकायो तोमोरी (80') ने टीम के लिए पहला गोल दागा और स्कोर 2-1 कर दिया।

अंत में यही स्कोर निर्णायक साबित हुआ और इंटर मिलान ने खिताब अपने नाम किया।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार