मनीष सुरेशकुमार और कीर्तिवासन सुरेश ने 30वीं राष्ट्रीय टेनिस चैंपियनशिप के एकल वर्ग के फाइनल में जगह बना ली। वहीं, महिला वर्ग के एकल फाइनल में वैष्णवी अदकर आकांक्षा नितुरे पहुंच गई हैं।

Advertisement

मनीष सुरेशकुमार ने चौथी वरीयता प्राप्त पश्चिम बंगाल के इशाक इकबाल को 1-6, 6-1, 6-1 से हराया। इकबाल ने शुरुआती रैलियों पर दबदबा बनाया और दो बार सर्विस तोड़कर पहला सेट अपने नाम कर लिया। मनीष ने बेसलाइन एक्सचेंज पर नियंत्रण रखते हुए तालमेल बिठाया। बाद के दो सेट में मनीष ने जोरदार वापसी की और 6-1, 6-1 से जीत मैच अपने नाम किया।

Advertisement

वहीं, कीर्तिवासन सुरेश ने चार घंटे दस मिनट तक चले मुकाबले में मैडविन कामथ को 7-6(3), 3-6, 6-4 से हराया।

महिला एकल में, शीर्ष वरीयता प्राप्त महाराष्ट्र की वैष्णवी अदकर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कर्नाटक की चौथी वरीयता प्राप्त सोहा सादिक को 6-1, 6-0 से हराया। दूसरी वरीयता प्राप्त आकांक्षा नितुरे ने मणिपुर की जेनिफर लुईखम को 3-6, 6-2, 6-1 से हराकर महिला फाइनल में जगह बनाई।

अंडर-18 वर्ग में, कर्नाटक की सातवीं वरीयता प्राप्त स्निग्धा कांता ने लड़कियों के एकल सेमीफाइनल में अपने ही राज्य की श्रीनिति चौधरी को 7-6, 6-0 से हराया, जबकि हरियाणा के चौथी वरीयता प्राप्त तविश पावा ने लड़कों के एकल सेमीफाइनल में कर्नाटक के पांचवीं वरीयता प्राप्त गंधर्व गौरव को 6-2, 6-2 से हराया।

महिला एकल में, शीर्ष वरीयता प्राप्त महाराष्ट्र की वैष्णवी अदकर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कर्नाटक की चौथी वरीयता प्राप्त सोहा सादिक को 6-1, 6-0 से हराया। दूसरी वरीयता प्राप्त आकांक्षा नितुरे ने मणिपुर की जेनिफर लुईखम को 3-6, 6-2, 6-1 से हराकर महिला फाइनल में जगह बनाई।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

लड़कों और लड़कियों के अंडर-16 और अंडर-14 वर्ग के क्वालीफाइंग और मुख्य ड्रॉ मैच 5 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक खेले जाएंगे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार