Neeraj Chopra Attends Press Meet: भारत में एथलेटिक्स को लेकर नीरज चोपड़ा के विजन की शुरूआत 'नीरज चोपड़ा क्लासिक' (एनसी क्लासिक) से होगी। शुक्रवार को यहां 'जेवलिन थ्रो' प्रतियोगिता से पहले टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता चोपड़ा ने अपने उस सपने से रूबरू करवाया जहां एक मंच पर अंतरराष्ट्रीय और भारतीय एथलीट भारत में कंधे से कंधा मिलाकर प्रतिस्पर्धा कर सकें।

Advertisement

चोपड़ा न केवल एनसी क्लासिक के आयोजक हैं, बल्कि एक प्रतियोगी भी हैं। उन्होंने भारत में विश्व एथलेटिक्स 'ए श्रेणी' की प्रतियोगिता आयोजित करने के पीछे मुख्य उद्देश्य के बारे में बात करते हुए आईएएनएस से कहा, "उद्देश्य यह है कि हमने पदक जीत लिए हैं, सब कुछ हो गया है। अब, हम जेवलिन को कैसे बढ़ा सकते हैं? हम एथलेटिक्स कैसे बढ़ा सकते हैं? इसलिए, किसी भी आयोजन के बारे में, मैं हमेशा कहता था कि मेरा एक बड़ा सपना है कि भारत में ऐसा कोई आयोजन हो जहां अंतरराष्ट्रीय एथलीट प्रतिस्पर्धा करें और हमारे भारतीय एथलीट भी उनके साथ खेलें। इसलिए यह हो रहा है।"

Advertisement

चोपड़ा ने कहा, "विश्व एथलेटिक्स, एएफआई और ब्रांड सभी तरफ से समर्थन दे रहे हैं। कर्नाटक सरकार ने बहुत समर्थन दिया है। मैं इसे लेकर बहुत खुश हूं। और जैसा कि आपने कहा, सभी विदेशी एथलीट आए हैं। इसलिए, मैं भारत में उनके साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए बहुत उत्साहित हूं।"

यह पूछे जाने पर कि 2036 ओलंपिक की मेजबानी की अपनी महत्वाकांक्षा को साकार करने के लिए भारत को क्या करने की आवश्यकता है। इस पर विश्व चैंपियन नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग जैसी प्रतिष्ठित वैश्विक प्रतियोगिताओं की मेजबानी के महत्व पर जोर दिया।

चोपड़ा ने कहा, "विश्व एथलेटिक्स, एएफआई और ब्रांड सभी तरफ से समर्थन दे रहे हैं। कर्नाटक सरकार ने बहुत समर्थन दिया है। मैं इसे लेकर बहुत खुश हूं। और जैसा कि आपने कहा, सभी विदेशी एथलीट आए हैं। इसलिए, मैं भारत में उनके साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए बहुत उत्साहित हूं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

चोपड़ा ने मई में दोहा डायमंड लीग में 90.23 मीटर की दूरी तक जेवलिन फेंककर 90 मीटर क्लब में प्रवेश किया था। उन्होंने सभी परिस्थितियों में ध्यान केंद्रित रखा और आत्मविश्वास का परिचय दिया। उन्होंने कहा, "बिल्कुल भी कोई दबाव नहीं है। पहले भी मैंने हमेशा अपना 100 प्रतिशत ध्यान केंद्रित करके दिया है और अब भी मैं ऐसा ही करता हूं। मैं वास्तव में खुश हूं कि मैंने आखिरकार 90 मीटर का आंकड़ा पार कर लिया है।"

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार