Syed Modi International Badminton Championship: भारतीय बैडमिंटन जगत के लिए साल 2025 अन्य खेलों की तरह ही विशेष रहा है। पुरुष और महिला वर्ग में भारतीय खिलाड़ियों ने कई उल्लेखनीय उपलब्धियां अपने नाम की। युवा खिलाड़ियों ने अपने दमदार प्रदर्शन से बेहतर भविष्य की उम्मीद जगाई।

Advertisement

एशिया अंडर-17 और अंडर-15 चैंपियनशिप में महिला वर्ग में शैना मणिमुथु और दीक्षा सुधाकर ने स्वर्ण पदक जीता।

Advertisement

बैडमिंटन एशिया जूनियर चैंपियनशिप्स में तनवी शर्मा और वेन्नाला कालागोटला ने महिला एकल में कांस्य पदक जीता। एक ही इवेंट में दो भारतीय महिला खिलाड़ियों का एकल में पदक जीतने का यह पहला मौका था।

पेरिस में अगस्त में हुई बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप्स में भारत ने 15 साल से चले आ रहे पदक के क्रम को बरकरार रखा। सात्विक-चिराग की जोड़ी ने पुरुष डबल्स में कांस्य पदक जीता।

अक्टूबर में अल ऐन मास्टर्स में श्रीयांशी वलिशेट्टी ने महिला सिंगल्स का खिताब जीता। हरिहरन अम्साकरुनन और एमआर अर्जुन ने पुरुष डबल्स का खिताब अपने नाम किया।

नवंबर में आयोजित सैयद मोदी इंटरनेशनल में ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने महिला डबल्स का खिताब जीता। किदांबी श्रीकांत फाइनल में हारकर खिताब जीतने का मौका चूक गए थे।

Advertisement

दिसंबर भारतीय बैडमिंटन के लिए बेहद खास था। लक्ष्य सेन ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में एकल वर्ग का खिताब जीता। यह पुरुष वर्ग में साल का भारत का पहला एकल खिताब था। वहीं लक्ष्य सेन का यह छठा बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर खिताब था।

नवंबर में आयोजित सैयद मोदी इंटरनेशनल में ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने महिला डबल्स का खिताब जीता। किदांबी श्रीकांत फाइनल में हारकर खिताब जीतने का मौका चूक गए थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय बैडमिंटन के लिए उपलब्धियों के साथ-साथ 2025 उम्मीदों का साल रहा। कई युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपने प्रदर्शन से भारतीय बैडमिंटन के भविष्य के सकारात्मक संकेत दिए हैं। इनमें आयुष शेट्टी, उन्नति हुडा और तनवी शर्मा का नाम शामिल है। लक्ष्य सेन ने भी ऑस्ट्रेलियन ओपन जीत अगले साल में और एकल खिताब जीतने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार