Paris Olympics: पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। यह उनका लगातार दूसरा ओलंपिक मेडल है। इस खास उपलब्धि पर पीएम मोदी से लेकर तमाम बड़े नेताओं और हस्तियों ने उन्हें बधाई दी है।

Advertisement

नीरज चोपड़ा पेरिस ओलंपिक जैवलिन थ्रो इवेंट में सिल्वर मेडल जीतकर लगातार दो ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले भारतीय ट्रैक और फील्ड खिलाड़ी बन गए हैं। हालांकि, फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान के अरशद नदीम ने ओलंपिक में नए रिकॉर्ड के साथ बाजी मार ली और सुर्खियां बटोरी।

Advertisement

उन्होंने 90+ थ्रो के साथ गोल्ड पर कब्जा जमाया। लेकिन भारतीय दृष्टिकोण से नीरज का सिल्वर मेडल भी गोल्ड से कम नहीं है, क्योंकि यह एक चुनौतीपूर्ण मुकाबला था।

नीरज की इस ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह से लेकर तमाम बड़े नेताओं और हस्तियों ने उन्हें बधाई दी है।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "नीरज चोपड़ा उत्कृष्टता के साक्षात उदाहरण हैं। उन्होंने बार-बार अपनी प्रतिभा दिखाई है। भारत को खुशी है कि वह एक बार फिर ओलंपिक में सफल रहे हैं। रजत पदक जीतने पर उन्हें बधाई। वह आने वाले अनगिनत एथलीट्स को अपने सपनों को पूरा करने और हमारे देश को गौरवान्वित करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।"

अमित शाह ने लिखा, "अभूतपूर्व, आपने राष्ट्र का गौरव बढ़ाया है। शाबाश चैंपियन। पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतने पर बधाई। आपने भारतीय खेलों के इतिहास में एक गौरवशाली प्रसंग लिख कर तिरंगे का सम्मान बढ़ाया है। राष्ट्र आपके उल्लेखनीय पराक्रम से प्रसन्न है।"

Advertisement

राजनाथ सिंह ने भी दी बधाई देते हुए लिखा, "असाधारण एथलीट, नीरज चोपड़ा को पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुषों की भाला फेंक में उनकी अद्भुत उपलब्धि और रजत पदक जीतने के लिए बहुत-बहुत बधाई। वह कड़ी मेहनत, समर्पण और निरंतरता का प्रतीक हैं। उनकी सफलता से पूरा देश खुश है।"

हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने भी नीरज को बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, "जैवलिन थ्रो का सुपरस्टार और हरियाणा का होनहार गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा। पूरे देश को आपसे आशा और उम्मीद थी, उस पर आप खरे उतरे। आपने पेरिस में देश के लिए सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। लगातार दो ओलंपिक में मेडल जीतकर आपने जो कीर्तिमान स्थापित किया है, उसकी बराबरी करना बेहद मुश्किल होगा। सभी देशवासी और विशेषकर हरियाणावासी आपकी इस शानदार उपलब्धि पर गौरवान्वित हैं।"

नीरज चोपड़ा को कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने भी बधाई दी। उन्होंने लिखा, "नीरज, आप एक अद्भुत एथलीट हैं। पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन के बाद आपके रजत पदक जीतने की बधाई। आपने भारत को एक बार फिर गौरवान्वित किया है।"

Advertisement

हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने भी नीरज को बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, "जैवलिन थ्रो का सुपरस्टार और हरियाणा का होनहार गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा। पूरे देश को आपसे आशा और उम्मीद थी, उस पर आप खरे उतरे। आपने पेरिस में देश के लिए सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। लगातार दो ओलंपिक में मेडल जीतकर आपने जो कीर्तिमान स्थापित किया है, उसकी बराबरी करना बेहद मुश्किल होगा। सभी देशवासी और विशेषकर हरियाणावासी आपकी इस शानदार उपलब्धि पर गौरवान्वित हैं।"

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार