प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) सीजन 12 में यू मुंबा ने रविवार को तमिल थलाइवाज के खिलाफ 36-33 से रोमांचक जीत दर्ज की।

Advertisement

विश्वनाथ स्पोर्ट्स क्लब में अर्जुन देशवाल के सुपर 10 ने थलाइवाज को पूरे मुकाबले में मजबूती दी, लेकिन अजीत चौहान और अनिल मोहन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबले का रुख पलट दिया।

Advertisement

एक समय था, जब यू मुंबा नौ अंकों से पिछड़ रही थी, लेकिन टीम ने शानदार वापसी करते हुए तीन अंक से मुकाबला अपने नाम किया।

अजीत चौहान ने सफल रेड के जरिए मुंबई को सीजन के पांचवें मुकाबले की शुरुआती बढ़त दिलाई, लेकिन 16वें मिनट में अर्जुन देशवाल की 'डू ऑर डाई' रेड ने मुकाबले का रुख थलाइवाज के पक्ष में मोड़ दिया।

पहले हाफ के टाइमआउट के बाद, दोनों टीमों ने बढ़त बदली। अनिल मोहन ने मैट पर सिर्फ एक खिलाड़ी शेष रहते हुए अहम रेड लगाई। उन्होंने एक टच प्वाइंट और एक बोनस प्वाइंट हासिल किया।

इसके बाद रिंकू ने एक सुपर टैकल लगाकर यू मुंबा को मैच में बनाए रखा। हाफ टाइम तक, पवन ने सुनील कुमार को आउट करके थलाइवाज को 14-11 से आगे कर दिया।

Advertisement

पहले हाफ के खेल तक थलाइवाज के पास 9 रेड प्वाइंट्स थे, जबकि मुंबई सिर्फ 5 ही रेड प्वाइंट्स हासिल कर सकी। टैकल प्वाइंट में भी थलाइवाज 5-4 से आगे थी।

यू मुंबा को दूसरे हाफ की शुरुआत में ऑल आउट करने से थलाइवाज की बढ़त मजबूत हो गई। अर्जुन देशवाल ने दो मैचों में अपना दूसरा सुपर 10 पूरा किया, जबकि नितेश कुमार ने अजीत चौहान को आउट करके चमक बिखेरी।

इसके तुरंत बाद, पवन ने दो और अंक जोड़कर थलाइवाज को नौ अंकों की बढ़त दिलाई।

Advertisement

अजीत चौहान और अनिल मोहन ने बढ़त बनाते हुए पांच मिनट पहले ही अंतर को सिर्फ दो अंकों तक सीमित कर दिया। इसी के साथ यू मुंबा ने शानदार वापसी की।

इस दबाव का असर यू मुंबा पर नजर आ रहा था, उन्होंने न केवल एक और ऑल आउट होने से बचाया, बल्कि थलाइवाज को एक बार फिर ऑल आउट करके मुकाबला अपने पक्ष में कर लिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

दूसरे हाफ में मुंबई ने पासा पलटते हुए 13 रेड प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि थलाइवाज सिर्फ 11 ही अंक जुटा सकी। वहीं, टैकल प्वाइंट्स में भी मुंबई 7-6 से आगे रही।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार