Asian Surfing Championship: सर्फिंग एक रोमांचक वाटर स्पोर्ट्स है, जिसमें खिलाड़ी समुद्र की लहरों पर एक विशेष बोर्ड के सहारे संतुलन बनाते हुए करतब दिखाते हैं। ताकत, संतुलन, धैर्य और समय की समझ का यह खेल तटीय क्षेत्रों में बेहद लोकप्रिय है।

Advertisement

400 ईस्वी में पोलिनेशियन मछुआरे मछली पकड़ने के लिए सरकंडे की नावों का इस्तेमाल करते थे, जिसे सर्फिंग का शुरुआती रूप माना गया।

Advertisement

खगोलीय माप लेने में माहिर रॉयल नेवी के अधिकारी जेम्स किंग मशहूर खोजकर्ता कैप्टन कुक की तीसरी और अंतिम विश्व यात्रा (1776-1780) के दौरान उनके साथ थे। कुक की मृत्यु के बाद, जेम्स किंग ने जहाजों को घर ले जाने और कुक के यात्रा विवरण को पूरा करने का जिम्मा संभाला। उन्होंने कुक की मृत्यु के बाद सर्फिंग के बारे में लिखा, जिसने इस खेल के प्रति लोगों की रुचि को बढ़ाने का काम किया।

हवाई में जन्मे लाइफगार्ड जॉर्ज फ्रीथ को 'फादर ऑफ मॉडर्न सर्फिंग' कहा जाता है, जिन्होंने 20वीं सदी की शुरुआत में एक पोत बनाने के लिए 5 मीटर हार्डवुड के बोर्ड को काटकर मॉर्डन सर्फिंग का रूप दिया। दूसरी ओर, तीन बार के ओलंपिक स्विमिंग चैंपियन ड्यूक काहनमोकू ने संयुक्त राज्य अमेरिका में इस खेल को लोकप्रिय बनाने में योगदान दिया।

इसके बाद काहनमोकू इस खेल को ऑस्ट्रेलिया लेकर गए, जहां इसे ओलंपिक गेम्स में शामिल करने की पेशकश की।

2020 टोक्यो ओलंपिक में सर्फिंग ने ओलंपिक डेब्यू किया, जिसमें 20 पुरुष और 20 महिला एथलीट्स शामिल थे, जिसमें शॉर्टबोर्ड का इस्तेमाल किया गया। ब्राजील पुरुषों की कैटेगरी में इस खेल का पहला ओलंपिक चैंपियन बना। वहीं, संयुक्त राज्य अमेरिका ने महिलाओं की कैटेगरी में गोल्ड जीता।

Advertisement

इसके बाद काहनमोकू इस खेल को ऑस्ट्रेलिया लेकर गए, जहां इसे ओलंपिक गेम्स में शामिल करने की पेशकश की।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत को इस खेल में ओलंपिक पदक जीतने के लिए बेहतर बुनियादी ढांचे, निरंतर प्रशिक्षण, अंतरराष्ट्रीय अनुभव और युवा प्रतिभाओं को बढ़ावा देने की जरूरत है। विशेषज्ञ कोच इस खेल में भारत के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को तैयार कर सकते हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार