Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में इलावेनिल वलारिवन ने रविवार को भारत के लिए दो सिल्वर मेडल जीते। महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफ टीम स्पर्धा में सिल्वर जीतने के बाद उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत इवेंट में भी सिल्वर पर निशाना साधा।
इलावेनिल अपनी दोहरी सफलता को पीछे छोड़कर अब अगली चुनौती पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं। यह भारतीय शूटर आइची-नागोया एशियन गेम्स में मिक्स्ड टीम 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में हिस्सा लेंगी। शूटर ने कहा कि वह रविवार की प्रतियोगिता से मिली सीख को साथ रखते हुए अगले दिन को एक नई शुरुआत के तौर पर देखेंगी।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान 'आईएएनएस' के एक सवाल के जवाब में इलावेनिल ने कहा, "आज जो कुछ भी सीखा है, उसे मैं अपने साथ ले जाऊंगी, लेकिन कल फिर एक नया दिन है; यह मेरे लिए एक नई चुनौती है। कल हमारी प्री-इवेंट ट्रेनिंग है और उसके अगले दिन मिक्स्ड डबल्स मैच है। इसलिए मेरा लक्ष्य आज के इवेंट से सीख लेना और अगले इवेंट की ओर बढ़ना है।"
इलावेनिल ने कहा कि वह अपने दो मेडल के जश्न में खोकर आगे की प्रतियोगिता से ध्यान नहीं भटकाना चाहतीं। उन्हें पता है कि घर लौटने के बाद इस उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए उनके पास काफी समय होगा। उन्होंने कहा, "बेशक, घर लौटने के बाद जश्न मनाने के लिए मेरे पास काफी समय होगा।"
एक और इवेंट बाकी होने के कारण, इलावेनिल ने युवा शूटर्स और एथलीट्स के लिए भी एक संदेश दिया जो उनका प्रदर्शन देख रहे हैं। उन्होंने कहा, "वे खुद पर भरोसा रखें। मैं यह बात इसलिए कहती रहती हूं क्योंकि हाल ही में मैंने खुद ऐसा किया है। जब कोई खुद पर भरोसा करने लगता है, तो उसे कोई रोक नहीं सकता। चाहे वह खेल हो, संस्कृति हो, शिक्षा हो या कोई भी क्षेत्र जिसे वे चुनते हैं।"
इलावेनिल व्यक्तिगत फाइनल में गोल्ड मेडल जीतने के बहुत करीब थीं। वह प्रतियोगिता के ज्यादातर समय आगे चल रही थीं, लेकिन जापान की हिनाता ताइची ने शानदार फिनिश करते हुए 253.0 के एशियन गेम्स के रिकॉर्ड स्कोर के साथ खिताब जीत लिया। इलावेनिल का स्कोर 252.4 रहा।
एक और इवेंट बाकी होने के कारण, इलावेनिल ने युवा शूटर्स और एथलीट्स के लिए भी एक संदेश दिया जो उनका प्रदर्शन देख रहे हैं। उन्होंने कहा, "वे खुद पर भरोसा रखें। मैं यह बात इसलिए कहती रहती हूं क्योंकि हाल ही में मैंने खुद ऐसा किया है। जब कोई खुद पर भरोसा करने लगता है, तो उसे कोई रोक नहीं सकता। चाहे वह खेल हो, संस्कृति हो, शिक्षा हो या कोई भी क्षेत्र जिसे वे चुनते हैं।"
Also Read: LIVE Cricket Score
सोनम मस्कर ने टीम इवेंट में सिल्वर जीतने पर खुशी जताते हुए कहा, "मैं इस सफलता के लिए पूरे देश, मेरे फेडरेशन और खासकर मेरे माता-पिता को धन्यवाद कहना चाहती हूं, क्योंकि उनके समर्थन के बिना मैं यहां तक नहीं पहुंचती। इसके साथ ही आईएएनएस को भी मैं धन्यवाद देना चाहती हूं, क्योंकि उन्होंने परिवार के साथ मेरा इंटरव्यू लिया था।"