World Chess Championship: भारतीय ग्रैंडमास्टर डी. गुकेश ने शानदार वापसी करते हुए बुधवार को गत चैंपियन डिंग लिरेन को तीसरे दौर में हरा दिया। सिंगापुर के रिसॉर्ट्स विश्व सेंटोसा में हो रही विश्व शतरंज चैंपियनशिप में चीन के लिरेन को पहली हार का सामना करना पड़ा। पहले गेम में लिरेन ने जीत दर्ज की थी, जबकि दूसरा गेम ड्रॉ रहा था।

Advertisement

यह गुकेश की विश्व शतरंज चैम्पियनशिप के फाइनल में पहली जीत है, जबकि अभी 11 गेम बाकी हैं। भारतीय फैंस के लिए यह खुशी का मौका है, क्योंकि गुकेश अपनी लय हासिल करते दिख रहे हैं। उन्होंने समय रहते तीसरा गेम अपने नाम किया।

Advertisement

गुकेश ने क्वींस गैम्बिट डिक्लाइन्ड में अपने चीनी प्रतिद्वंद्वी की गलती का फायदा उठाया और जीत की स्थिति में पहुंच गए। लेकिन डिंग दिए गए समय में आवश्यक 40 चालें पूरी करने में असफल रहे और 37वीं चाल के बाद घड़ी रुकने के कारण वह जीत से चूक गए।

मौजूदा विश्व चैंपियन ने कुछ मौके मिस कर दिए, जिससे उनकी स्थिति अस्थिर हो गई। गुकेश ने अपनी लय कायम रखी और सही चाले चलीं, जिससे मैच पर उनका नियंत्रण हो गया।

चेन्नई का 18 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी, जिसका लक्ष्य सबसे युवा विश्व चैंपियन बनना है। साथ ही विश्वनाथन आनंद के बाद शतरंज की दुनिया पर राज करने वाला दूसरा भारतीय बनना है। अब इस जीत के साथ वह आत्मविश्वास के साथ लबरेज होंगे क्योंकि वह पहले गेम में मिली करारी हार से उबर चुके हैं।

मौजूदा विश्व चैंपियन ने कुछ मौके मिस कर दिए, जिससे उनकी स्थिति अस्थिर हो गई। गुकेश ने अपनी लय कायम रखी और सही चाले चलीं, जिससे मैच पर उनका नियंत्रण हो गया।

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार