World Cup: भारतीय फुटबॉल टीम ने गुरुवार को जारी नई फीफा रैंकिंग में अपना 124वां स्थान बरकरार रखा है, जबकि मौजूदा विश्व चैम्पियन और हाल ही में रिकॉर्ड 16वीं बार कोपा अमेरिका विजेता अर्जेंटीना ने अपना शीर्ष स्थान मजबूत किया है।

Advertisement

लियोनेल मेसी की टीम अर्जेंटीना की बादशाहत रैंकिंग में कायम है। वहीं, भारत ने राहत की सांस ली है। विश्व कप 2026 क्वालीफाइंग अभियान में खराब प्रदर्शन के बाद जून में अपडेट की गई पिछली रैंकिंग में टीम तीन स्थान नीचे खिसक गई थी।

Advertisement

पिछले साल दिसंबर के बाद भारत के प्रदर्शन में लगातार गिरावट आई है। एक समय था जब टीम ने पहली बार शीर्ष 100 में जगह बनाई (तब भारत अपने बेस्ट 99वें स्थान पर था) लेकिन उसके बाद खराब प्रदर्शन के कारण टीम को लगातार रैंकिंग में नुकसान उठाना पड़ा।

एशिया में भारत 22वें स्थान पर है। भारत से पहले सीरिया, फिलिस्तीन और वियतनाम जैसे देशों का नाम शामिल है।

यूरो 2024 के सेमीफाइनल में जगह बनाने के बाद फ्रांस ने रैंकिंग में अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा है।

यूरोपीय चैंपियन स्पेन ने पांच पायदान की छलांग लगाकर तीसरा स्थान हासिल कर लिया जबकि फाइनलिस्ट इंग्लैंड की टीम एक पायदान ऊपर चौथे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, ब्राजील अब पांचवें स्थान पर है।

Advertisement

यूरो 2024 के सेमीफाइनल में जगह बनाने के बाद फ्रांस ने रैंकिंग में अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा है।

कोपा अमेरिका फाइनल में अर्जेंटीना से मिली हार के बावजूद कोलंबिया तीन पायदान ऊपर नौवें स्थान पर है, जिससे टीम ने शीर्ष 10 में वापसी की।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार