Advertisement
Advertisement
Advertisement

चोट के चलते नार्थ ईस्ट यूनाइटेड के खिलाड़ी दुर्गा को 10 दिन का विश्राम

धीरे-धीरे देश में जनप्रिय हो रहा इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) से असम का जुड़ाव राज्य के दो

Advertisement
Durga Boro
Durga Boro ()
Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma
Jan 10, 2015 • 12:05 AM

गुवाहाटी, 15 अक्तूबर (हि.स.)। धीरे-धीरे देश में जनप्रिय हो रहा इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) से असम का जुड़ाव राज्य के दो खिलाड़ी दुर्गा बोड़ो और एलएन देवरी को लेकर है। राज्य के दोनों खिलाड़ी नार्थ ईस्ट यूनाइटेड टीम में खेल रहे हैं। बीते सोमवार को असम की राजधानी गुवाहाटी में खेले गए नार्थ ईस्ट यूनाइटेड टीम की ओर से पहले मैच में दुर्गा बोड़ो मैच के 69वें मिनट में चोटिल हो गया। जिसके चलते डाक्टरों ने उसे 10 दिन का विश्राम दिया है। जिसके चलते दुर्गा आगामी कल बृहस्पतिवार और 19 अक्तूबर को होने वाले मैच में नहीं खेल पाएगा। जिसके चलते राज्य के खेलप्रेमियों को निराशा हुई है।

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma
January 10, 2015 • 12:05 AM

उल्लेखनीय है कि आईएसएल के दूसरे मैच व असम में आयोजित होने वाले सात में से पहले मैच में असम के प्रतिभावान फारवर्ड खिलाड़ी दुर्गा बोड़ो ने अपने खेल से लोगों का मन मोह लिया था। इस दौरान 33 मिनट के खेल के बाद दुर्गा ने केरला ब्लास्टर के विरूद्ध 30 फुट की दूरी से एक खतरनाक शार्ट मारा था। हालांकि केरला ब्लास्टर के इंग्लैंड निवासी गोलकीपर ने गोल को रोकर अपनी टीम को निश्चित तौर पर सफलता दिलाई थी बावजूद इसके इस मैच में यह शार्ट यादगार बन गया।

Trending

इसी दौरान खेल के 69वें मिनट में दुर्गा को दुर्भाग्यजनक परिस्थिति में अंगुली में चोट लगने के कारण मैदान को छोड़कर जाना पड़ा। ज्ञात हो कि दुर्गा को दोनों पैरों से समान रूप से शार्ट मारने में महारत हासिल है।

हिंदुस्थान समाचार/ मनोज/ अरविंद

Advertisement

TAGS
Advertisement