3 Players Who Can Replace Devon Conway In New Zealand Playing XI: न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज़ डेवोन कॉनवे (Devon Conway) चोटिल होने के कारण बुधवार, 04 नवंबर को ऑकलैंड में होने वाले पहले वनडे मुकाबले (NZ vs IND 1st ODI) से बाहर हो गए हैं। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं, न्यूजीलैंड के उन तीन खिलाड़ियों के नाम जो कि मेजबान टीम की प्लेइंग XI में डेवोन कॉनवे की जगह ले सकते हैं।
हेनरी निकोल्स (Henry Nicholls): डेवोन कॉनवे को रिप्लेस करने के लिए पहली पसंद हेनरी निकोल्स होंगे। 34 वर्षीय निकोल्स एक अनुभवी सलामी बल्लेबाज़ हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 60 टेस्ट, 92 वनडे और 10 टी20 इंटरनेशनल खेले हैं। ODI में निकोल्स के नाम 32.63 की औसत से 2415 रन दर्ज हैं। उन्होंने वनडे फॉर्मेट में 1 सेंचुरी 17 हाफ सेंचुरी लगाई है।
टिम सेफर्ट (Tim Seifert): न्यूजीलैंड के पास दूसरे ऑपशन के तौर पर टिम सेफर्ट मौजूद हैं। सेफर्ट एक अटैकिंग ओपनर बैटर हैं, जो कि विकेटकीपिंग की भी काबिलियत रखते हैं। उन्हें अब तक ODI में खुद को साबित करने का मौका नहीं मिला है, ऐसे में कीवी टीम उन्हें कॉनवे की गैरमौजूदगी में खिला सकती है। 31 वर्षीय टिम सेफर्ट ने न्यूजीलैंड के लिए 4 वनडे में 59 रन और 95 टी20 में 2408 रन ठोके हैं।