इंग्लैंड के तेज गेंदबाज़ सोनी बेकर (Sonny Bekar) आईपीएल 2027 (IPL 2027) के ऑक्शन में उतरने को तैयार हैं। वो 90 मील प्रति घंटे (करीब 145 KPH) की रफ्तार से गेंदबाज़ी करते हैं। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि उन तीन टीमों के नाम, जो कि ऑक्शन टेबल पर सोनी बेकर पर करोड़ों रुपये लुटा सकती है।
लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants): 2027 के ऑक्शन टेबल पर LSG सबसे मोटे पर्स के साथ उतरेगी। उनके पास 47.45 करोड़ रुपये हैं। उन्होंने एनरिक नॉर्खिया और आवेश खान जैसे गेंदबाज़ों को रिलीज किया है। LSG को इनकी रिप्लेसमेंट की तलाश हैं। यही वज़ह है वो सोनी बेकर के पीछे जा सकते हैं। गौर करें कि ये इंग्लिश खिलाड़ी सुपर जायंट्स फैमिली का हिस्सा रहा है। वो मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के लिए खेल चुके हैं।
पंजाब किंग्स (Punjab Kings): IPL में अपने पहले टाइटल का इंतजार कर रही पंजाब किंग्स भी ऑक्शन के दौरान सोनी बेकर को जरूर खरीदना चाहेगी। उन्होंने आगामी सीजन से पहले लॉकी फर्ग्यूसन और अर्शदीप सिंह जैसे घातक तेज गेंदबाज़ों को छोड़ा है। PBKS के पास 18.60 करोड़ का पर्स है। उन्हें सोनी बेकर बेस प्राइस के आस-पास मिल जाते हैं, तो ये एक शानदार डील रहेगी। वो इंग्लिश बॉलर पर 3 से 4 करोड़ तक खर्च कर सकते हैं।